एक्सप्लोरर

कोरोना का असर, झारखंड के प्रसिद्ध देवघर मंदिर में इस बार नहीं लगेगा सावन का मेला

मुख्यमंत्री का कहना है कि झारखंड ने बड़ी मुश्किल से कोरोना के मामलों पर काबू पाया है और भक्तों की भीड़ से कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं.

रांची: झारखंड का प्रसिद्ध श्रावणी मेला इस बार कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया है. राज्य सरकार ने आज निर्देश जारी कर कहा है कि इस बार देवघर का प्रसिद्ध सावन मेला नहीं लगेगा. इसके साथ ही अगर किसी राज्य के श्रद्धालु झारखंड की सीमा में देवघर जाने के लिए प्रवेश करते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी दी जाए और राज्य सीमा पर ही निर्देश पत्र लगा दिया जाए.

दरअसल, कोरोना के इस संकट काल में पिछले कई महीनों से मंदिरों के कपाट बंद थे. केंद्र सरकार ने अनलॉक 1 के तहत राज्य सरकारों को ये छूट दी थी कि वो अपने मुताबिक नियमों में छूट या सख्ती बरत सकते हैं. झारखंड में अनलॉक 1 में मंदिरों को खोलने की छूट नहीं दी गई है. इसकी वजह से विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर और प्रमुख शिवलिंगों में से एक देवघर मंदिर अभी तक बंद है.

आज यानी 2 जुलाई को राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है कि देवघर का शिव मंदिर और दुमका जिले का बासुकीनाथ मंदिर इस वर्ष श्रावणी मेले के लिए भक्तों के लिए नहीं खोला जाएगा.

इसके पीछे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तर्क दिया है कि भक्तों की भीड़ की वजह से राज्य में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं और झारखंड ने बड़ी मुश्किल से कोरोना के मामलों पर काबू पाया है. ऐसे में बाहर से आने वाले भक्तों की भीड़ से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं और इसी के एहतियात के तौर पर आज देवघर और दुमका के डीसी से बात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि मंदिरों का रखरखाव किया जाए लेकिन भक्तों के लिए बंद रखा जाए. इसके साथ ही राज्य की सीमाओं पर ही भक्तों को मंदिर आने के लिए प्रवेश करने से रोका जाए और साथ ही एक निर्देश पत्र भी सीमा पर लगाया जाए.

आपको बता दें कि देवघर का सावन मेला देश में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. शिवभक्त दूर-दूर से कांवड़ लेकर देवघर जल चढ़ाने के लिए जाते हैं लेकिन इस बार रोक लगने से भक्तों में निराशा भी जरूर होगी. लेकिन कोरोना के संकट को देखते हुए ये बेहद जरूरी फैसला भी कहा जा रहा है.

यह भी पढ़े:

रेलवे ने रचा इतिहास, 1 जुलाई को 100 फीसदी ट्रेनों ने समय पर पूरा किया सफर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget