एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: बीते एक दिन में मिले कोरोना के रिकॉर्ड 3940 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 82 हजार के पार

तमिलनाडु में बीते एक दिन में कोरोना के 3,940 नए केस सामने आए हैं. राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 82 हजार 275 हो गई है.

चेन्नई: तमिलनाडु में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है. राज्य में बीते एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 3,940 नए मामले सामने आए हैं. यहां अब संक्रमितों की कुल संख्या 82 हजार के पार पहुंच गई है. देश में महाराष्ट्र के बाद इस महामारी ने सबसे ज्यादा तबाही यहीं मचाई है. पिछले 24 घंटों में यहां इस संक्रमण से 54 लोगों की मौत हुई है.

राज्य सरकार ने एक चिकित्सा बुलेटिन में बताया कि बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण से 54 लोगों की मौत होने से अब मृतकों की कुल संख्या 1,079 हो गई है. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने एम के स्टालिन के उस बयान की आलोचना भी की, जिसमें कहा गया था कि सरकार उनके सुझावों पर विचार नहीं कर रही है.

उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में भी विपक्षी नेता सिर्फ राजनीतिक बयान दे रहे हैं.

तमिलनाडु में लगभग 60 फीसद मरीज हो चुके हैं ठीक

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में संक्रमण के 82,275 मामले हैं. वहीं 1,443 मरीजों को उपचार के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या अब 45,537 हो गई है. प्रदेश में अब 35,656 मरीजों का उपचार चल रहा है.

चेन्नई में बनी हुई हैं खतरनाक स्थिति

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में सामने आए नए केस में 1,992 मामले सिर्फ चेन्नई के हैं. जिले में इस महामारी के कारण खतरनाक स्थिति बनी हुई है.

गौरतलब है कि राज्य में सरकार ने कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाई है. रविवार को 32,948 नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक कुल 11.10 लाख लोगों की जांच हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- 

चीन से तनाव के बीच कश्मीर में नई हलचल, LPG स्टॉक करने और स्कूलों को खाली करने का आदेश

Coronavirus: दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 421, संक्रमितों की संख्या 83,000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget