एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव कर रहें हैं शिकायत, मिल रहा है समाधान

सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव मरीज अस्पताल में कमी की शिकायत कर रहे हैं. इससे समस्या के समाधान में भी मदद मिल रहा है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों की तरफ से लगातार शिकायतें भी सामने आ रही हैं. उनका आरोप है कि जहां पर उन्हें उपचार के लिए रखा गया है, वहां पर सुविधाओं का अभाव है. साथ ही उपचार में भी काफी लापरवाही बरती जा रही है.

लोग शिकायत के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. जहां सोमवार को जहांगीर पुरी में रहने वाले एक शख्स की पत्नी और बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर इस तरह की समस्या का खुलासा किया था तो वहीं आज यानी मंगलवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही सचिन ने अपने फेसबुक पेज पर ऐसा ही एक वीडियो बनाकर अपलोड किया है.

सचिन ने आरोप लगाया कि वह पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार पुलिस चौकी में तैनात थे. उनका टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद उन्हें चौधरी ब्रह्मप्रकाश अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उस अस्पताल में न केवल सुविधाओं का अभाव है, बल्कि मरीजों को भी एक ही जगह पर रखा गया है. साथ ही सभी को एक ही टॉयलेट में जाना पड़ रहा है. जिससे यह बीमारी और ज्यादा फैलने का खतरा है.

सचिन ने जो वीडियो बनाया है उसमें उन्होंने अपने वार्ड की तस्वीरें दिखाई है. साथ ही वहां भर्ती अन्य मरीजों के बारे में भी बताया. यह वीडियो मंगलवार दोपहर को वायरल हुआ. जब हमने सिपाही सचिन से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने अस्पताल के प्रशासन से संपर्क कर सारी समस्याओं का हल करवा दिया है. अब यहां कोई समस्या नहीं है.

वहीं पश्चिमी दिल्ली डीसीपी दीपक पुरोहित का कहना है कि वीडियो वायरल होने से पहले ही सोमवार रात को हमारी तरफ से सचिन के पास इलेक्ट्रिक केटल और सेनिटाइजर पहुंचवा दिया था. आज जब यह वीडियो सामने आया तो यह सारी बात हमारे संज्ञान में आई. इसके बाद हमने अस्पताल के डायरेक्टर से संपर्क करके उन्हें इससे अवगत करवाया और कुछ ही देर में सारी समस्या का निवारण भी कर दिया गया है. अब सचिन ने एक और वीडियो बना कर भेजा है, जिसमे उन्होंने कहा है कि उनकी समस्या का समाधान हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी हिरासत के बाद छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत के बाद छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
CJP Protest Live Updates: दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP का आज भी प्रदर्शन
LIVE: दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस, CJP का आज भी प्रदर्शन
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget