एक्सप्लोरर

Corona News Cases: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14 हजार 830 नए मामले, 36 लोगों की मौत

Corona Cases: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,365 की कमी आई. वहीं, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.53 फीसदी दर्ज की गई.

Corona Cases Today: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,830 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,39,20,451 पर पहुंच गई. वहीं, इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 1,50,877 से घटकर 1,47,512 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,110 पर पहुंच गई है. वहीं, उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत हैं, जबकि कोविड-19 से उबरने वालों की दर 98.47 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,365 की कमी आई. वहीं, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.53 फीसदी दर्ज की गई.

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 4,32,46,829 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 202.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें: National Herald Case: विजय चौक से राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget