एक्सप्लोरर

Omicron Covid Variant: जानें, कैसे खतरनाक डेल्टा वेरिएंट की चुनौतियों के बीच कोविड-19 का ओमिक्रोन वेरिएंट है 'गुड न्यूज़'

Covid Variant: संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि को समझा पाने में संघर्ष कर रहे वैज्ञानिकों ने वायरस के नमूनों का अध्ययन किया और नये स्वरूप की खोज की.

New Covid-19 Variant: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से दुनियाभर में दहशत है. इसकी वजह से एक बार फिर लॉकडाउन और यात्रा पर बैन की बुरी खबर सामने आ रही है. इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका से सामने आए ओमिक्रोन के मामले में काफी हल्के लक्षण दिखे. अगर यह रिपोर्ट सच है तो जैसा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह तेजी से फैलता है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह डेल्टा की तुलना में कम खतरनाक है.

कोरोना के संदिग्ध नए वेरिएंट को बताने वाले डॉक्टरों में एक दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर ने रविवार को कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट के लक्षण इतने हल्के थे कि उसका घर पर इलाज किया जा सकता था. एक प्राइवेट प्रैक्टिशनर और साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. एंगेलिक कोएटजी ने 18 नवंबर को रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा नोटिस किया कि डेल्ट वेरिएंट से अलग लक्षण वाले मरीज में बिल्कुल हल्के लक्षण थे. कोएटजी ने कहा कि उनमें से ज्यादातर मरीजों में देखने में हल्के लक्षण लग रहे थे और उनमें से किसी को भी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. उन्होंने आगे कहा कि हम उनका घर पर ही इलाज करते रहे.

शुरुआती डेटा के आधार पर दक्षिण अफ्रीकी विरोलॉजिस्ट मार्क वैन रैन्स्ट ने बताया कि अगर ओमिक्रोन ज्यादा प्रभावी नहीं है और ज्यादा संक्रमणकारी हो तो डेल्टा के मुकाबले यह बहुत सकारात्मक है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, शुरुआत साक्ष्य से यह प्रतीत होता है कि दोबारा संक्रमित होने की बहुत ही ज्यादा संभावना है और डेल्ट समेत किसी भी अन्य वायरस की तुलना में यह ज्यादा तेजी से फैलता है.

गौरतरलब है कि दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के एक नये स्वरूप की पहचान की और उसे देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत, गोतेंग में हाल में संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है. यह अस्पष्ट है कि नया स्वरूप पहली बार कहां सामने आया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने हाल के दिनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को इसे लेकर सतर्क किया और अब इसके मामले ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, नीदरलैंड सहित कई देशों में भी सामने आ रहे हैं.

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को, इसे ‘‘चिंताजनक स्वरूप’’ बताया और इसे ‘ओमीक्रोन’ नाम दिया. दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा कि यह स्वरूप पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में हुई ‘‘बेतहाशा वृद्धि’’ के लिए जिम्मेदार है. देश में हाल के हफ्तों में हर दिन करीब 200 नये मामले सामने आने के बाद, दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को 3,200 से अधिक नये मामले सामने आए. इनमें से अधिकांश गोतेंग में सामने आए.

संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि को समझा पाने में संघर्ष कर रहे वैज्ञानिकों ने वायरस के नमूनों का अध्ययन किया और नये स्वरूप की खोज की. अब, ‘क्वाजुलु-नताल रिसर्च इनोवेशन एवं सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म’ की निदेशक तुलिया डी ओलिवेरा के मुताबिक गोतेंग में 90 प्रतिशत से अधिक मामले इसी स्वरूप के हैं. उन्होंने ऐसा महसूस किया कि यह वेरिएंट ऐसे लोगों को निशाना बना रहा है जो 40 या उससे कम आयु के हैं. उन्होंने जिन ओमिक्रोन के लक्षण वाले लोगों का इलाज किया उनमें से आधे लोगों का वैक्सीनेशन नहीं किया गया था. एक या दो लोगों में ज्यादा गंभीर शिकायत देखने को मिली थी. उनमें सिरदर्द और शरीर में दर्द देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें:

Mumbai: परमबीर सिंह और सचिन वाजे की मीटिंग की जांच करेगी मुंबई पुलिस, दोनों चांदीवाला कमिशन के सामने हुए थे पेश

Farm Laws Repealed Bill: लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास, कब खत्म होगा किसान आंदोलन? जानें राकेश टिकैत का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget