एक्सप्लोरर

Corona New Cases: कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 83876 नए मामले, 895 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 83 हजार 876 नए मामले आए हैं हालांकि, इस दौरान 895 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 1 लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए हैं.

Covid-19 New Cases: कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब देश में कम हो चुकी है. करीब एक महीने के बाद पहली बार आज कोरोना के नए मामले एक लाख से कम आए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 83 हजार 876 नए मामले आए हैं हालांकि, इस दौरान 895 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 1 लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही, कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 7.25 प्रतिशत हो चुका है. इससे पहले, रविवार को कोरोना के 1 लाख 7 हजार 474 नए मामले आए थे जबकि 865 लोगों की मौत हो गई थी.

कोरोना के नए केस आने के बाद अब देश में कुल सक्रिय मरीजों 11 लाख 8 हजार 938 हो गई है, तो वहीं अब तक इस महामारी से देश में कुल 5 लाख 2 हजार 874 लोगों की जान जा चुकी है. एक तरफ जहां कोरोना के नए केस में कमी आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब तक 169 करोड़ का वैक्सीनेशन किया जा चुकी है. कोविड-19 के नए मामलों में कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही बिहार, बंगाल, गुजरात और केरल में स्कूल-कॉलेज आज से खुल गए हैं. दिल्ली में रविवार को 1410 नए कोरोना के मामले सामने आए थे और 14 मरीजों की मौत हो गई थी. आइये जानते हैं कहां पर कितने नए मामले आए-

मध्य प्रदेश में कोरोना 5 हजार 171 नए मामले

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,171 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,05,753 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,662 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है.

Corona New Cases: कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 83876 नए मामले, 895 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 589 और भोपाल में 1,167 नए मामले आए हैं. दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोविड के 44,778 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 8,373 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,50,313 लोग मात दे चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 13,324 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,07,96,405 खुराक लोगों को दी जा चुकी है.

राजस्थान में कोरोना के 4 हजार 509 नये मामले

राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4509 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से सात मरीजों मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 4509 नए मामले सामने आये. आंकड़ों के अनुसार राज्य में 9,752 और लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 45,893 वायरस संक्रमित उपचाराधीन हैं. विभाग के अनुसार इस संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद अब तक कुल मिलाकर 9,379 लोगों की मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से और 15 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 15 लोगों की मौत हुई है जबकि कोरोना वायरस से 2,779 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,779 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 20,44,517 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं संक्रमण से 15 लोगों की मृत्यु होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,318 हो गई है. बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ, वाराणसी, हरदोई, चंदौली और बलिया में संक्रमण से दो-दो लोगों की मौत हुई है जबकि गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गोंडा और बस्ती में एक-एक मरीज की मौत हुई है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 7,117 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक कुल 19,93,043 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के 9 हजार 666 नए मामले

महाराष्ट्र में रविवार को 9,666 और मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 78,03,700 पर पहुंच गयी जबकि 66 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,43,074 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि एक दिन में कुल 25,175 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी जिससे इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 75,38,611 पर पहुंच गयी है। राज्य में अब 1,18,076 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं. राज्य में रविवार को संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला नहीं आया. अभी तक इस स्वरूप से 3,334 मरीज संक्रमित पाए गए हैं. मुंबई में संक्रमण के 536 नए मामले और तीन मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या 10,50,455 पर पहुंच गयी और मृतकों की संख्या 16,661 पर पहुंच गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget