एक्सप्लोरर

Corona in India: देश के लिए अगले 4 हफ्ते बेहद अहम, तेज रफ्तार से बढ़ेंगे कोरोना के मामले

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खतरे को कम करने के लिए टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट पर जोर देना होगा.नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा है कि पूरे देश को एकजुट होकर महामारी से लड़ने की कोशिश करनी होगी.

Corona in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है. हर दिन अब संक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं. कोरोना के लिहाज से अगले चार हफ्ते भारत के लिए बेहद अहम हैं. जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में कोरोना की रफ्तार और तेज होने वाली है. इस बार कोरोना के बढ़ने की रफ्तार पहले से ज्यादा है. लगातार केस बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ेगा.

अगले चार हफ्ते लागू करें सख्ती- पीएम मोदी

कल मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अगले चार हफ्ते सख्ती लागू करने पर विचार करने को कहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खतरे को कम करने के लिए टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट पर जोर देना होगा. तमाम चुनौतियों के बाद भी हमारे पास पहले की अपेक्षा बेहतर अनुभव और संसाधन हैं और वैक्सीन भी हमारे पास है.

पीएम मोदी ने आगे कहा, "देश फस्र्ट वेव के समय की पीक को क्रॉस कर चुका है, और इस बार ये ग्रोथ रेट पहले से भी ज्यादा तेज है. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फस्र्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं. कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं. हम सबके लिए ये एक गंभीर चिंता का विषय है."

देश को एकजुट हो कर महामारी से लड़ने की कोशिश करनी होगी- सरकार

नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल पहले ही कह चुके हैं कि महामारी से लड़ने के हथियार वहीं हैं. कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करना, निरुद्ध क्षेत्रों की पहचान, जांच आदि को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाना चाहिए, चिकित्सा ढांचे में सुधार और टीकाकरण अभियान तेजी से चलाए जाने की जरूरत है.

पॉल ने कहा,‘‘महामारी की तीव्रता बढ़ गई है और यह पिछली बार के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रही है. कुछ राज्यों में यह (हालात) अन्य के मुकाबले ज्यादा खराब है लेकिन बढ़ोतरी (मामलों में) देश भर में देखी जा सकती है.’’ उन्होंने कहा,‘‘ दूसरी लहर को काबू में करने के लिए जनभागीदारी अहम है. अगले चार सप्ताह बेहद अहम रहने वाले हैं. पूरे देश को एकजुट हो कर महामारी से लड़ने के प्रयास करने होंगे.’’

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: संपूर्ण लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों ने शुरू किया पलायन, अब तक 3 हजार से अधिक वापस लौटे

महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने भेजा समन, 15 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget