एक्सप्लोरर

Corona in Delhi: दिल्ली में दो दिन से घट रहे हैं कोरोना केस, क्या आंकड़े घटाने का खेल खेला जा रहा है?

Coronavirus in Delhi: दो दिन में करीब 8 हजार केसों की कमी आई है. उस पर चौंकाने वाला दावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कोराना का पीक गुजर गया है.

Coronavirus in Delhi: क्या दिल्ली में कोरोना की पीक आ चुका है या फिर टेस्ट कम कर आंकड़े घटाने का खेल खेला जा रहा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि दिल्ली में कोरोना केस दो दिन से घट रहे हैं, हालांकि संक्रमण दल 30 फीसदी के आसपास बनी हुई है. कल शनिवार था इसलिए दिल्ली पर वीकएंड कर्फ्यू का साया था, लेकिन शुक्रवार को दिल्ली से जो आंकड़े सामने आए उसने देश को चौंका दिया. पढ़ें ये रिपोर्ट.

दिल्ली में लगातार दो दिन केस घटे हैं-

  • 13 जनवरी 28867 केस 1306 केस बढ़े
  • 14 जनवरी 24383 केस 4,484 केस घटे
  • 15 जनवरी 20718 केस 3665 केस घटे

यानी दो दिन में करीब 8 हजार केसों की कमी आई है. उस पर चौंकाने वाला दावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का. दावा है कि दिल्ली में कोराना का पीक गुजर गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने दावा इसलिए किया क्योंकि केसों की संख्या घट रही है. बड़ा सवाल ये है कि क्या ये संख्या घट रही है या घटाई जा रही है, क्योंकि दिल्ली में कोरोना टेस्ट घटा दिए गए हैं.

किस दिन कितने टेस्ट हुए?

  • 13 जनवरी 98,832 टेस्ट हुए
  • 14 जनवरी 79,578 टेस्ट हुए
  • 15 जनवरी 67,624 टेस्ट हुए

ये लगातार तीसरा दिन था, जब टेस्ट में कमी की गई. इसससे पहले 12 जनवरी को करीब एक लाख टेस्ट किए गए थे. टेस्ट घटाने पर सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दिल्ली में संक्रमण दर अब भी 30 फीसदी के आसपास बनी हुई है. पिछले चौबीस घंटों में 30 लोगों की मौत हुई. पांच दिनों में अब तक दिल्ली में 158 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

दरअसल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने ये दावा इसलिए किया, क्योंकि पिछले 5-6 दिन में अस्पतालों में एडमिशन नहीं बढ़े हैं. करीब 85 फीसदी बैड खाली पड़े हैं. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने टेस्ट कम करने का जिम्मा टेस्टिंग की नई नीति पर डाल दिया है.

नई नीति में कहा गया है कि लक्षण दिखने के बाद ही टेस्ट किया जाए. ऐसे में तय था कि कोरोना मरीजों का आंकड़ा घटेगा, लेकिन संक्रमण दर बता रही है कि दिल्ली में हालात अभी सुधरे नहीं है और इसलिए ये वक्त अभी सावधानी रखने का है.

यह भी पढ़ें-

देश में Corona Vaccination का एक साल पूरा, अब तक लगी 157 करोड़ डोज़, पूरी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य अब भी दूर

Weather Update: दिल्ली में आज भी रहेगी कड़ाके की सर्दी, कश्मीर में बर्फबारी की चेतावनी, उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget