एक्सप्लोरर

Corona Delta Variant: देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Corona Delta Variant: भारत में कोरोना का डेल्टा सबसे प्रमुख वैरिएंट है. पिछले साल अक्टूबर में भारत में पाए जाने वाले स्ट्रेन (B.1.617.1) को 'कप्पा' नाम दिया गया था.डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत में पाया गया डेल्टा वैरिएंट ही अब ‘चिंता का सबब’ है और बाकी के दो स्वरूप में संक्रमण फैलाने की दर बहुत कम है.

Corona Delta Variant: देश इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है. हालांकि अब नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन मौतें अभी भी बड़ी संख्या में हो रही है. एक स्टडी से खुलासा हुआ है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट जिम्मेदार है. ये जानकारी INSACOG और NCDC की स्टडी से सामने आई है. क्या है डेल्टा वैरिएंट जानिए.

क्या है डेल्टा, किसने दिया नाम?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले भारत में पाए गए कोरोना वायरस के स्वरूपों बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को क्रमश: 'कप्पा' और 'डेल्टा' नाम दिया है. डेल्टा वैरिएंट ‘अल्फा’ वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है. डेल्टा (बी.1.617.2) अल्फा (बी.1.1.7) वेरिएंट की तुलना में 50 फीसदी तेजी से फैलता है. भारत में कोरोना का डेल्टा सबसे प्रमुख वैरिएंट है. पिछले साल अक्टूबर में भारत में पाए जाने वाले स्ट्रेन (B.1.617.1) को 'कप्पा' नाम दिया गया था.

नाम रखने के पीछे क्या वजह है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के स्वरूपों के आसानी से पहचाने जाने के लिए उनका नया नामकरण किया है. इनके वैज्ञानिक नामों में कोई बदलाव नहीं होगा. डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट्स को सामान्य बातचीत के दौरान आसानी से समझने के लिए अल्फा, गामा, बीटा गामा जैसे यूनानी शब्दों का उपयोग करने की सिफारिश की है, ताकि आम लोगों को भी इनके बारे में होने वाली चर्चा को समझने में दिक्कत न हो.

डेल्टा वैरिएंट चिंता का सबब- WHO

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत में पाया गया डेल्टा वैरिएंट ही अब ‘चिंता का सबब’ है और बाकी के दो स्वरूप में संक्रमण फैलाने की दर बहुत कम है. डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘‘यह साबित हो गया है कि लोगों की जान को सबसे अधिक खतरा बी.1.617.2 से है जबकि बाकी के स्वरूपों में संक्रमण फैलाने की दर बहुत कम है.’’

देश में डेल्टा वेरिएंट के 12,200 से ज्यादा मामले

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के 12,200 से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं. देश के लगभग सभी राज्यों में ये वेरिएंट देखा गया है. खास तौर से इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें-

जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 देशों में वैक्सीनेशन में भारत किस पायदान पर है

Explained: अमेरिका-कनाडा समेत कई अमीर देशों में 12 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget