एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए चार से ज्यादा नए केस, एक्टिव मरीज़ अब भी 40 हजार पार

Covid-19: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है, हालांकि मामले पहले से काफी कम हुए हैं. एक समय में कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी थी.

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में स्थिरता बनी हुई है. देश में करीब हर रोज 4 हजार से लेकर 5 हजार तक मामले दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,272 नए मामले सामने आए. इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4 करोड़ 45 लाख 83 हजार 360 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,750 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में देश में संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,611 पर पहुंच गई है. इसके अलावा इस सूची 16 और उन मृतक लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिनकी मौत संक्रमण के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

देश का रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,750 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 229 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है.

साप्ताहिक संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत है. देश में अब तक कुल 4,40,13,999 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 218.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

कब कितने बढ़े मामले
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

24 घंटो में 11 लोगों की मौत
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 11 मामले सामने आए, जिनमें से महाराष्ट्र के तीन और बिहार तथा पश्चिम बंगाल के दो-दो मरीज थे.

ये भी पढ़े : 

          Congress President Elections: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, बताया कब दाखिल करेंगे नामांकन

      Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार से काफ़ी नाराज़ हैं पूर्व सैनिक, बोले- फडणवीस आजकल नहीं दे रहे तवज्जों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget