एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, बोले डिप्टी सीएम अजीत पवार- लोग नहीं मानें तो 2 अप्रैल से लॉकडाउन

उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे में कहां की अगर लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो 2 अप्रैल से लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला सरकार को लेना पड़ सकता है. लिहाजा लोग अभी संभले और सावधानी बरतें.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है. बेकाबू होते कोविड-19 के बीच जहां राज्य सरकार ने ने 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया तो वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम अजीत पवार लॉकडाउन की चेतावनी दे रहे हैं. उन्होंने लोगों से सावधनी बरतने को कहा है. उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे में कहां की अगर लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो 2 अप्रैल से लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला सरकार को लेना पड़ सकता है. लिहाजा लोग अभी संभले और सावधानी बरतें.

इतना ही नहीं तो सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध करते हुए अजीत पवार ने कहा है कि अपने सभी राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आने वाले कुछ दिनों के लिए वे रद्द करें. पुणे में 31 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है. अजीत पवार ने आगे कहा कि प्राइवेट अस्पतालों के 50 फ़ीसदी बेड्स कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सरकार अपने पास लेगी.

मुंबई में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू

इधर, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनकर ने कहा- जहां पर पांच या उससे ज्यादा कोरोना के केस है उसे बीएमसी सील कर देगी. हम झुग्गी-झपड़ी के मुकाबले ऊंची इमारतों में ज्यादा कोरोना के रेट देख रहे हैं. नाइट कर्फ्यू के दौरान होटल्स और पब बंद रहेंगे. सिर्फ आवश्यक सेवाओं की इजाजत रहेगी. मुंबई में नाइट कर्फ्यू 28 मार्च की रात 10 या 11 बजे से शुरू हो सकता है.

क्या है महाराष्ट्र की गाइडलाइन्स?

गाइडलाइन्स के अनुसार, राज्य के सभी मॉल्स रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे. मूवी थिएटर्स में 50 फीसदी लोग ही जा पाएंगे. साथ ही साथ शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. अंतिम संस्कार में भी ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे.

कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में 50 फीसदी बेड्स को रिजर्व रखा गया है. आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए भी गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं. इसके अनुसार, होली खेलने के लिए भीड़ लगाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी. साथ ही सार्वजनिक जगह पर होली खेलने की परमिशन नहीं दी गई है.

इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम दोबारा लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए हमें ये एक्शन लेने पड़ा है. मैं राज्य के लोगों से अपील करता हूं कि वह जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें." सीएम ने आगे कहा, "हम हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी तेजी से काम कर रहे हैं. सभी जिलों के अधिकारियों को हेल्थ सुविधाएं जारी रखने के निर्देश दिए हैं."

ये भी पढ़ें: बेकाबू कोरोना: सर्वे में जानें- लॉकडाउन से लेकर वायरस की दूसरी लहर तक के सवालों पर महाराष्ट्र के लोगों की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget