एक्सप्लोरर

Delhi में आज फिर बढ़े Corona के मामले, संक्रमण दर में भी हुई बढ़ोतरी

Corna Case In Delhi: दिल्ली (Delhi) में आज एक बार फिर कोरोना (Corona) के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिला है. संक्रमण दर में भी हुई बढ़ोत्तरी

Delhi Corna Case: दिल्ली (Delhi) में लगातार चार दिन कोरोना (Corona) के मामलों में गिरावट के बाद आज एक बार फिर मरीजों की संख्या बढ़ गए हैं. आज दिल्ली में कोराना (Coronavirus) के 13785 नये मामले सामने आये है जबकि कल 11684 मामले ही सामने आये थे. इसके साथ ही संक्रमण दर में भी आज फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आज संक्रमण दर 23.86% पर पंहुच गयी है जबकि ये दर कल  22.47 प्रतिशत पर था. इस बीच कल के मुक़ाबले कोरोना टेस्ट में हल्की बढ़ोत्तरी ज़रूर की गयी. कल 57776 टेस्ट किये गये जबकि इससे एक दिन पहले 52002 टेस्ट ही कराये गये थे.

दिल्ली में कोरोना से हुयी मौत के आंकड़ों पर भी नज़र डालें तो पिछले 24 घंटे मे 35 लोगों की मौत हुयी है और इन मौत के साथ पिछले पांच दिनों के आंकड़ों को जोड़े तो ये संख्या 155 हो जाती है. दिल्ली सरकार द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ होम आइसोलेशन में इस वक्त 58,501 मरीज़ हैं.

पिछले 24 घंटे में 16,580 मरीज़ डिस्चार्ज भी हुए है. इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन्स की संख्या अब 39,489 हो गयी है. दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों की संख्या पर नज़र डालें तो दिल्ली में इस वक्त 2734 मरीज़ अस्पतालों में भर्ती है, जिनमें 855 मरीज़ आईसीयू बेड पर भर्ती है तो वहीं 908 मरीज़ ऐसे है जो ऑक्सीजन बेड या वेंटिलेटर पर भर्ती है.

अस्पतालों में बेड की स्थिति पर आज स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 2730 बेड भरे हुए है, लगभग 13 हज़ार बेड खाली हैं. पॉजिटिविटी धीरे-धीरे कम हो रही है 30 % से 22.5% तक आ गई है. 

दिल्ली में लगी पाबंदियों को हटाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि अभी थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता है, उसके बाद देखते हैं क्या करना है. सत्येन्द्र जैन ने कहा कि अभी कॉविड की स्थिति डाउन है लेकिन अभी पूरी तरह से कंफर्म होना बाक़ी है. संक्रमण दर जो एक समय पर 30% तक पंहुच गया थी वो अभी इसकी आधी भी नहीं हुई है. ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा.

रिनेबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए मोदी कैबिनेट का फैसला, 1,500 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

जब दो यात्री विमान आ गए एक-दूसरे के सामने, फिर...

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget