एक्सप्लोरर

पिछले 15 दिनों में कम हुई देश में कोरोना की रफ्तार, जानें किन राज्यों में धीमी और किन राज्यों में अभी बढ़े रहे मामले

बीते 3 मई को जहां कोरोना संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी तो वहीं 15 दिन बाद घटकर ये अब 13.3 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश की कुल आबादी का अभी तक 1.8 फीसदी लोग इस महामारी के संपर्क में आए हैं.

देश में कोरोना की रफ्तार पिछले करीब दो हफ्ते से धीमी होने लगी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि बीते 3 मई को जहां कोरोना संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी तो वहीं 15 दिन बाद घटकर ये अब 13.3 फीसदी हो गई है. इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश की कुल आबादी का अभी तक 1.8 फीसदी लोग इस महामारी के संपर्क में आए हैं. यानी अभी तक कोरोना महामारी से सिर्फ 2 फीसदी लोग ही संक्रमित हुए है.

इन राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले

लेकिन, सबसे बड़ी चिंता पैदा करने वाली बात ये है कि अभी भी कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है. सरकार के मुताबिक, तमिलनाडु, त्रिपुरा, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम में लगातार कोविड-19 के मामलों में रोजाना इजाफा देखने को मिल रहा है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि राहत की बात ये है कि देश के 199 जिलों में लगातार कोरोना के नए मामलों में पिछले 3 हफ्ते से गिरावट देखी जा रही है.

इन राज्यों में कम हो रहे कोरोना के मामले

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अब कोरोना के नए केस में काफी गिरावट आई है. जिन राज्यों में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट आई है वो हैं- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़. बीते 2 हफ्तों के दौरान बिहार के 38 में से 18 जिलों में कोविड मामले कम हुए हैं. मध्य प्रदेश के 52 में से 33 जिलों में केस कम हुए हैं. महाराष्ट्र के 36 में से 24 जिलों में केस घटे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के केवल 8 राज्य ऐसे हैं जहाँ 10 हज़ार से ज़्यादा केस प्रतिदिन रिपोर्ट हो रहे हैं. नए मामले 75% केवल 10 राज्यों से ही आ रहे हैं. फरवरी 2021 से लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ रही है. बीते 14 हफ्तों में औसतन 2.5 गुना बढ़ोतरी हुई है कोविड टेस्टिंग में.

भारत में संक्रमण फैला ज़रूर लेकिन कुल आबादी के लिहाज से यह आंकड़ा अब भी अन्य देशों के मुकाबले कम है. अमेरिका में 10.1% आबादी संक्रमित हुई. जबकि भारत में 1.8 फीसद आबादी ही संक्रमण से प्रभावित हुई.

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Cases: दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना संक्रमण के 4482 नए मामले, संक्रमण दर 7 फीसदी से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget