एक्सप्लोरर

Covid Cases in India: फिर फैलने लगा कोरोना, इस साल अब तक 59 की मौत; जानें बीते 24 घंटे में कितने केस मिले

Coronavirus India Update:  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 391 नए केस सामने आए हैं.

Coronavirus India Update: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 391 नए केस सामने आए हैं. हालांकि इस दौरान 760 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. अब तक 5484 लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या 5755 तक पहुंच चुकी है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें
कोरोना संक्रमण के चलते बीते 24 घंटों में देशभर में चार लोगों की मौत दर्ज की गई है. इन सभी मामलों में मृतकों को पहले से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिससे संक्रमण और खतरनाक हो गया. मध्य प्रदेश में 45 वर्षीय एक गर्भवती महिला को अचानक तेज दौरे आए और उसकी मौत हो गई. बाद में उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई.

महाराष्ट्र में 63 वर्षीय एक शख्स को हाइपरथायरॉइडिज्म की बीमारी थी. उनके निधन के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई. केरल में 59 वर्षीय एक व्यक्ति, जो पहले से ही फेफड़ों के कैंसर (स्टेज 4) से पीड़ित थे, उनकी मौत भी कोविड संक्रमण के चलते हुई. वहीं, तमिलनाडु में 79 साल के एक बुजुर्ग की मौत कोविड-19 से जुड़ी न्यूमोनिया और सांस लेने में गंभीर तकलीफ के कारण हुई. वह डायबिटीज से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से बिस्तर पर थे.

कोरोना से अब तक 59 लोगों की मौत
देश में इस साल अब तक कोरोना से कुल 59 लोगों की मौत हो चुकी है, जो संक्रमण की गंभीरता को दर्शाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बदलते मौसम और लोगों की लापरवाही के चलते मामले दोबारा बढ़ सकते हैं. इसलिए सावधानी जरूरी है- मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की सफाई को नजरअंदाज न करें.

केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में केरल सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं. यहां 127 मामले दर्ज किए गए हैं. केरल के बाद गुजरात में 102, दिल्ली में 73, महाराष्ट्र में 29, तमिलनाडु में 27, पश्चिम बंगाल में 26, छत्तीसगढ़ में 17 और आंध्र प्रदेश में 10 नए केस दर्ज हुए हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा ऐसे राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget