एक्सप्लोरर

COP26: बाइडेन बोले- सम्मेलन में शामिल नहीं होना जिनपिंग की 'बड़ी गलती', चीन ने कहा- हमें ‘वीडियो लिंक’ नहीं मिला

COP26: चीन ने आरोप लगाया कि सीओपी26 के आयोजकों ने चिनफिंग के संबोधन के लिए 'वीडियो लिंक' उपलब्ध नहीं कराया, जिसके चलते उन्हें लिखित बयान भेजना पड़ा.

COP26: ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु (Climate Change) शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की अनुपस्थिति को लेकर अमेरिका (USA) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने उनपर निशाना साधा है. बाइडेन ने कहा है कि  COP26 में हिस्सा न लेकर चीन (China) ने बड़ी गलती की है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है, बावजूद इसके चीन शामिल नहीं हुआ. बाइडेन ने चीन के अलावा रूस की भी बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर आलोचना की.

जिनपिंग ने की बड़ी गलती- बाइडेन

बैठक के बाद राष्ट्रपति बाइडेन से पूछा गया कि सम्मेलन में चीन, रूस और सऊदी अरब सहित अन्य देशों की अबतक की भूमिका क्या रही है? इसके जवाब में बाइडेन ने कहा, ‘’तथ्य यह है कि चीन एक विश्व नेता के रूप में दुनिया में एक नई भूमिका पर जोर देने की कोशिश कर रहा है. इस सम्मेलन में शामिल नहीं होना चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बड़ी गलती थी. पुतिन को लेकर बाइडेन ने कहा कि रूस का जंगल जल रहा है और उनके राष्ट्रपति इस मुद्दे पर चुप रहते हैं.

चीन ने कहा- हमें वीडियो लिंक नहीं मिला

वहीं, चीन ने आरोप लगाया कि सीओपी26 के आयोजकों ने चिनफिंग के संबोधन के लिए 'वीडियो लिंक' उपलब्ध नहीं कराया, जिसके चलते उन्हें लिखित बयान भेजना पड़ा. चिनफिंग ने सीओपी-26 में भेजे गए अपने लिखित बयान में जलवायु चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटने के वास्ते सभी देशों से 'कड़ी कार्रवाई' का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने बहुपक्षीय सहमति तक पहुंचने, ठोस कदमों पर ध्यान केंद्रित करने, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए त्रिस्तरीय योजना का प्रस्ताव रखा.

चिनफिंग ने पिछले साल मध्य जनवरी में म्यांमा की यात्रा से लौटने के बाद कोई विदेश दौरा नहीं किया है, जिसके पीछे कोरोना वायरस प्रकोप को बड़ा कारण माना जाता है. हालांकि, वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वैश्विक कार्यक्रमों को संबोधित करते रहे हैं. चिनफिंग ने 30 अक्टूबर को रोम में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया था.

यह भी पढ़ें-

US President Joe Biden: COP26 के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ली झपकी, वीडियो वायरल

Covid Vaccination: पीएम मोदी आज राज्यों में टीकाकरण को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget