एक्सप्लोरर

Rafale Deal: राफेल डील को लेकर कांग्रेस बीजेपी में जारी है तकरार, जानें- किसने क्या कहा?

Rafale Deal News: राफेल डील को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीति तेज हो गई है. इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है.

Rafale Deal: राफेल डील को लेकर एक बार फिर 'रिश्वत का राग' शुरू हो गया है. ऐसे में एक बार फिर सभी के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या राफेल जेट की डील के लिए कमीशन दिया गया? फ्रेंच न्यूज पोर्टल के खुलासे के कांग्रेस इस मामले में घिरती हुई दिखाई दे रही है. लोगों के मन में यह भी सवाल उठने लगा है कि क्या 65 करोड़ की रिश्वत में राफेल जेट की डील हुई थी? मामला सामने आने के बाद डील में शामिल सुशेन गुप्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

गोरतलब है कि फ्रांस के न्यूज पोर्टल मीडियापार्ट की ओर से एक दावा किया गया है. इस दावे में कहा गया है कि राफेल की डील करवाने के लिए घूस दी गई थी. पोर्टन ने यह भी कहा है कि साल 2007 से 2012 के बीच इस डील को लेकर रिश्वत दी गई थी.

कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी

मामला प्रकाश में आने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार राफेल को ही चुने ये तय करने के लिए राफेल बनाने वाली कंपनी ने किकबैग्स यानी रिश्वत दी थी. पोर्टल ने बताया है कि ये तब दी गई थी जब देश में कांग्रेस की सरकार थी.

जैसे ही फ्रांस के पोर्टल ने इस बात का खुलासा किया उसके बाद भारती जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि INC का अर्थ इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं होगा, बल्कि 'आई नीड कमीशन' है.

संबित पात्रा यहीं नहीं रुके. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन कहता है कि भ्रष्टाचार का ठिकाना नहीं होता है. भ्रष्टाचार का पता है 10 जनपथ. शायरी के तर्ज पर उन्होंने कहा, ''घोटाले एक नहीं कई हजार हो गए, रिश्वत के आंकड़े भी करोड़ों पार हो गए. जनता को लूटा कांग्रेस ने इस तरह, कि उनके शर्म भी शर्मसार हो गए.''

कांग्रेस का पलटवार

संबित पात्रा के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से पवन खेड़ा ने मोर्चा संभाला और बीजेपी पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि आप बिना निविदा के जाकर विमान खरीद लेते हैं, 526 करोड़ का विमान 1670 करोड़ में खरीदते हैं और आरोप हम पर लगाते हैं. उन्होंने कहा कि आप नो करप्शन क्लॉज हटा देते हो और आरोप हम पर लगाते हैं. किस मुंह से ऐसा करते हैं.

पोर्टल मीडियापार्ट का दावा है कि उनके पास दसॉ एविएशन की तरफ से राफेल फाइटर जेट की डील के लिए रिश्वत देने के सबूत हैं. पोर्टल की ओर से यह भी दावा किया गया है कि 7.5 मिलियन यूरो यानी 65 करोड़ रुपये की रिश्वत बिचौलिये सुशेन गुप्ता को दी गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक ये भुगतान 2007 से 2012 के बीच हुए थे, जब देश में UPA की सरकार थी. 

बता दें कि भारत ने फ्रांस की दसॉ एविएशन कंपनी को 2012 में 126 रफाल लड़ाकू जेट खरीदने के लिए चुना था. इसमें से 18 विमान सीधे फ्रांस से खरीदने जाने थे और बाकी 108 भारत में बनने थे. लेकिन 2014 में बीजेपी की सरकार बनी तो ये डील कैंसिल कर दी गई और फिर सितंबर 2016 में दसॉ से ही 36 राफेल फाइटर जेट खरीदे जाने की डील हुई. 

फ्रेंच मीडिया पोर्टल मीडिया पार्ट की रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि CBI और ED के पास अक्टूबर 2018 से ही डील में रिश्वत के सबूत हैं, लेकिन उन्होंने केस आगे नहीं बढ़ाया. अब ये बात कांग्रेस ने पकड़ ली है और कांग्रेस इसे लेकर बीजेपी पर आरोप लगा रही है. 

कौन है सुशेन गुप्ता?

इस पूरी डील में सुशेन गुप्ता नाम के एक दलाल का नाम आ रहा है. इस व्यक्ति का पूरा नाम सुशेन मोहन गुप्ता है. सुशेन अगूस्ता वेस्टलैंड डील में भी गिरफ्तार हो चुका है. बता दें कि सुशेन के खिलाफ ईडी की जांच आज भी जारी है. वहीं सुशेन पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि दलाली की रकम से कई संपत्तियां बनाईं हैं.

जांच एजेंसी के एक आला अधिकारी के मुताबिक अपनी दलाली के राज छुपाने और भारतीय एजेंसियो की निगाहों में धूल झोकने के लिए सुशेन ने दुबई मे एक शख्स के घर वाल्ट सिस्टम खोला हुआ था यानि उसके जो भी विदेशी पत्राचार होते थे वो उस डिब्बे के पते पर दुबई में आते थे. सुशेन महीने मे एक बार दुबई जाता था और अपने उस डिब्बे को खोल कर विदेशों से आई सारी जानकारियां हासिल करता था लेकिन एक दिन उस डिब्बे पर जांच एजेंसियो का छापा पड़ गया और खुल गया डिफेंस डील्स का राज.

सुशेन गुप्ता के नाम पर हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस के राज में डिफेंस डील में सिर्फ कमीशन का खेल था तो कांग्रेस कह रही है कि इसकी शुरुआत वाजपेयी सरकार से हुई थी.

बता दें कि भारत को अब तक 26 राफेल फाइटर जेट मिल चुके हैं और अगले साल यानी मार्च 2022 तक बाकी के 10 विमान भी भारत पहुंच जाएंगे. जिनसे भारतीय वायुसेना बहुत मजबूत भी हुई है.

Rafale Deal: राफेल डील पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, जानें- कैसे UPA और NDA की सरकार में अलग है यह सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget