एक्सप्लोरर

विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का पासपोर्ट रद्द

एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि 13 जुलाई को व्यक्तिगत पेशी के लिए जारी कारण बताओ नोटिस पर जब नाइक की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो मुंबई के रिजनल पासपोर्ट ऑफिस ने उसके ट्रैवेल दस्तावेज को रद्द कर दिया.

नई दिल्ली: विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक और आतंकियों की आर्थिक मदद से कथित तौर पर जुड़े जाकिर नाइक का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अपील पर यह कार्रवाई की गई है.

एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि 13 जुलाई को व्यक्तिगत पेशी के लिए जारी कारण बताओ नोटिस पर जब नाइक की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो मुंबई के रिजनल पासपोर्ट ऑफिस ने उसके ट्रैवेल दस्तावेज को रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि नाइक को दिए गए नोटिस में पूछा गया था कि उसके खिलाफ लंबित अलग-अलग मामलों की जांच को देखते हुए उसका पासपोर्ट क्यों रद्द नहीं किया जाना चाहिए.

एनआईए, जाकिर नाइक खिलाफ आतंक और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है. पड़ोसी देश बांग्लादेश में पकड़े गए आतंकवादियों के यह कहने के बाद कि वे जिहाद छेड़ने की जाकिर नाइक की भाषणों से प्रेरित थे, वह एक जुलाई 2016 को भारत से फरार हो गया.

मिडिल-इस्ट की गतिविधियों से जुड़े एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘मिडिल ईस्ट मॉनीटर’ के मुताबिक नाइक को सऊदी अरब की नागरिकता पहले ही दी जा चुकी है. हालांकि इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है. नाइक ने पिछले साल जनवरी में ही अपने पासपोर्ट को रिन्यू कराया था और उसकी वैधता 10 साल है.

एनआईए ने 18 नवंबर 2016 को नाइक के खिलाफ अपनी मुंबई शाखा में आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) और गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को सरकार ने मामला दर्ज करने के एक दिन पहले ही गैरकानूनी घोषित कर दिया था. विवादित उपदेशक पर अपने भड़काऊ भाषणों के जरिये नफरत फैलाने, आतंकवादियों को रकम मुहैया कराने और करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

सूत्रों ने यह जानकारी नहीं दी कि नाइक अभी किस देश में हो सकता है और कहा कि एनआईए के उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी कराने के लिये इंटरपोल से संपर्क करने के बाद संभव है. सूत्रों ने कहा कि हो  सकता है कि जाकिर नाइक बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget