एक्सप्लोरर

वन नेशन वन इलेक्शन पर संविधान सपोर्ट ग्रुप का समर्थन, जंतर मंतर पर सैकड़ों युवा करेंगे अनशन

One Nation One Election: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गठित 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (JPC) 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विधेयक 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर विचार कर रही है.

One Nation One Election: देश में एक साथ चुनाव कराने की मांग को लेकर युवाओं, शिक्षकों और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने अपनी आवाज उठाई है. संविधान सपोर्ट ग्रुप की तरफ से शुक्रवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की गई. दावा है कि इस अभियान के तहत देशभर में सर्वे किया गया और करीब 300 सांसदों से बातचीत भी की गई.

27 मार्च को संसद घेराव का आयोजन
संविधान सपोर्ट ग्रुप की तरफ से 24 और 25 मार्च को दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. साथ ही 26 मार्च को इस विषय को लेकर जंतर-मंतर पर सैंकड़ों युवाओं के अनशन करने की जानकारी है. 27 मार्च को संसद घेराव का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत अंबेडकर मूर्ति से होगी. 

अभियान के एक सदस्य देवेंद्र भारद्वाज के अनुसार, देश में बड़े बदलाव हमेशा युवाओं ने किए हैं. हम चाहते हैं कि चुनाव प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाया जाए. सभी राजनीतिक दलों को इस पर ध्यान देना चाहिए.

वन नेशन वन इलेक्शन पर विचार कर रही JPC
जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (JPC) 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विधेयक 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर विचार कर रही है. इस समिति की अध्यक्षता पीपी चौधरी कर रहे हैं. लोकसभा ने मंगलवार को 'वन नेशन, वन इलेक्शन' से जुड़ी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के कार्यकाल को मानसून सत्र 2025 के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने लोकसभा में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विधेयक 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. अब समिति को तय समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश करनी होगी. यदि ये विधेयक पारित होते हैं, तो देश की चुनावी प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इस फैसले से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि सरकार एक साथ चुनाव कराने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है. संविधान सपोर्ट ग्रुप के जरिए देश के युवाओं को चुनावी सुधारों को लेकर जागरूक किया जा रहा है जो इसमें सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी-दिल्ली से लेकर झारखंड तक नवरात्रि में मीट की दुकानें होंगी बंद? बीजेपी नेताओं ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget