एक्सप्लोरर

जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर पर लगाया चिट्ठियां भेज परेशान करने का आरोप, महाठग ने कहा- 'प्यार को लीगल तरीके से भेज रहा हूं'

Conman Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है. हालांकि, वह जेल से ही जैकलीन और अन्य लोगों को लेकर चिट्ठी लिखता रहता है.

Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडेज के आरोपों पर जवाब दिया है. सुकेश ने कहा है कि उसने जेल के अंदर से कोई भी व्हाट्सऐप मैसेज या वॉयस नोट जैकलीन को नहीं भेजा है. सुकेश ने जैकलीन को लेकर लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि उसने अपने प्यार और इमोशन्स को लीगल तरीके से जैकलीन तक पहुंचाया है. जैकलीन ने सुकेश पर जेल के अंदर बैठकर लगातार व्हाट्सऐप और वॉयस मैसेज भेजने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. 

दरअसल, जैकलीन हाल ही में कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची थीं. उन्होंने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से कहा कि सुकेश जेल के अंदर से व्हाट्सऐप मैसेज और वॉयस मैसेज के जरिए उन्हें प्रताड़ित कर रहा है. उन्होंने मंडोली जेल से भी गुजारिश की थी कि वे सुकेश को ऐसा करने से रोकें. इसके अलावा दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भी जैकलीन ने इस संबंध में याचिका दायर कर सुकेश को मैसेज और चिट्ठी जारी करने से रोकने के लिए की गुजारिश की थी.

चिट्ठी पर अदालत गईं जैकलीन तो सुकेश ने दिया ये जवाब

सुकेश ने पहली बार जैकलीन को चिट्ठी नहीं लिखी है, बल्कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है. जब जैकलीन ने अदालत में सुकेश की चिट्ठी को डराने और प्रताड़ित करने वाला बताकर याचिका दायर की, तो सुकेश ने उन्हें चुनौती भी दी. महाठग ने दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में एक आवेदन दायर किया. इसमें उसने कहा कि जैकलीन की याचिका में 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले के संबंध में कई तथ्य छिपाए गए हैं. बता दें कि सुकेश 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है. 

आवेदन में उसने कहा, 'अगर जैकलीन को भेजी गई एक भी चिट्ठी में लिखी बात ये साबित करती है कि मैं उन्हें डरा रहा हूं या फिर धमकी दे रहा हूं. इसके अलावा अगर उससे ये साबित होता है कि वे चिट्ठियां आर्थिक अपराध शाखा या प्रवर्तन निदेशालय में चल रहे किसी भी मामले से संबंधित हैं, तो मैं किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हूं.' उसने ये भी सवाल किया कि आखिर जैकलीन पिछले साल हाईकोर्ट क्यों नहीं चली गई थीं, जब उसने उन्हें ढेर सारी चिट्ठियां लिखकर भेजी थीं. 

यह भी पढ़ें: 'पेशी पर ब्‍लैक कुर्ता...', जेल से सुकेश चंद्रशेखर का सबसे बड़ा 'स्कैंडल', विदेशी नंबर से जैकलीन फर्नांडिस को किए कई मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget