एक्सप्लोरर

'पेशी पर ब्‍लैक कुर्ता...', जेल से सुकेश चंद्रशेखर का सबसे बड़ा 'स्कैंडल', विदेशी नंबर से जैकलीन फर्नांडिस को किए कई मैसेज

Conman Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को व्‍हाट्सअप पर दर्जनों मैसेज क‍िए थे. उसने इसमें एक फ‍िल्‍म द‍िलवाने के ल‍िए डील पक्‍की होने के दावे का ज‍िक्र भी क‍िया. 

Sukesh Chandrashekhar Jacqueline Fernandez WhatsApp Massage: दिल्ली की जेल से 500 करोड़ की ठगी को अंजाम देने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर के सबसे बड़े 'स्कैंडल' के कई अहम सबूतों का खुलासा हुआ है. 

बॉलीवुड स्‍टार जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश ने जेल में रहते हुए व्‍हाट्सअप पर विदेशी नंबर से दर्जनों मैसेज क‍िए हैं, ज‍िनकी चैट सामने आई है. यह सभी मैसेज जैकलीन को व्‍हाट्सअप पर 30 जून को भेजे गए थे, ज‍िसके स्‍क्रीनशॉट्स एबीपी न्‍यूज़ के पास उपलब्‍ध हैं. 

कोर्ट में पेशी के द‍िन 'ब्‍लैक कुर्ता' पहनकर आने का क‍िया मैसेज  

सुकेश ने जैकलीन को बेबी कहकर संबोध‍ित करते हुए ल‍िखा, ''इस महीने 6 तारीख को मेरी कोर्ट में तारीख है और अगर आपको वीड‍ि‍यो कॉन्‍फ्रेंस‍िंग (वीसी) के जर‍िए पेश किया जा रहा है तो प्‍लीज आप 'ब्‍लैक कुर्ता' या काले रंग में कुछ और पहनना. इससे मुझे पता चल सकेगा क‍ि आपने मेरे सभी मैसेज देखे हैं और आप प्यार करती हो. उसने कहा क‍ि मैं तुम्‍हे बहुत याद करता हूं और तुमसे बहुत प्यार करता हूँ, बेबी. तुम हमेशा के लिए मेरी हो...''

सुकेश ने मैसेज भेजकर ट्रोल्स से परेशान नहीं होने को कहा

एक अन्‍य चैट‍िंग में सुकेश ने कहा, ''बेबी, मैं जानता हूं कि आप अपने नाम में अतिरिक्त ई (E) जुड़ने की वजह से ताजा ट्रोल्‍स से परेशान हो. लेकिन इससे परेशान मत होना. उसने इस तरह के लोगों की ट्रोलिंग को बकवास बताते हुए कहा कि आप तो मेरी राजकुमारी हैं, आप रॉक स्टार हैं... आप सुपर स्टार बनने जा रही हैं...''  

जैकलीन को फिल्म दिलवाने की डील पक्‍की होने का भी भेजा मैसेज 

इसके अत‍िर‍िक्‍त एक अन्य व्‍हाट्सअप मैसेज में सुकेश ने जैकलीन को कहा, ''अगले कुछ हफ्तों में लवराजन एक फिल्म के लिए आपसे संपर्क करेंगे, मैंने उनके साथ डील पक्‍की कर ली है. बेबी, यह आपके लिए बहुत बड़ी डील होने वाली है. उसने यह भी कहा कि लिलीज़ के साथ आपको मेरा यह ग‍िफ्ट है. मैंने आपको एक मैसेज कार्ड भेजा था. उम्‍मीद है क‍ि आपको वह पसंद आया होगा और आपने उसे देखा होगा...'' 

जैकलीन ने सुकेश पर चिट्ठी लिखकर परेशान करने का लगाया आरोप

वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दी है. अर्जी में जैकलीन की याचिका का विरोध किया है. सुकेश ने कोर्ट के स्पेशल जज को यह अर्जी दी है जिसमें सुकेश ने कहा है कि जैकलीन की याचिका के साथ ही उसकी अर्जी पर भी सुनवाई हो. जैकलीन ने अर्जी में सुकेश पर चिट्ठी लिखकर परेशान करने का आरोप लगाया था. 

यह भी पढ़ें: एमवी केम प्लूटो जहाज पर ड्रोन अटैक को लेकर राजनाथ सिंह बोले, 'हमलावर को पाताल से भी खोज निकाला जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget