एक्सप्लोरर

'शिवभक्त' राहुल गांधी की सभाओं का नया नारा...'बोल बम..बम बम'

नरम हिंदुत्व की राह पर चल रही कांग्रेस अपने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रमों के इर्द गिर्द खास रणनीति पर काम कर रही है. 'बोल बम' के नारे भी उसी रणनीति का हिस्सा हैं.

नई दिल्ली: कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट कर राज्यों के चुनाव प्रचार में लगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभाओं में कुछ खास नारे गूंज रहे हैं. ये नारे हैं 'बोल बम..बम-बम' और 'हर-हर महादेव'. दरअसल, नरम हिंदुत्व की राह पर चल रही कांग्रेस अपने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रमों के इर्द गिर्द खास रणनीति पर काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक 'बोल बम' के नारे भी उसी रणनीति का हिस्सा हैं.

चुनावी दौरे के लिए लगने वाले राहुल गांधी के पोस्टरों में उनकी 'शिवभक्ति' को भी उभारा जा रहा है. जब राहुल सभाओं में पहुंच रहे हैं कार्यकर्ता 'बोल बम' के नारे लगा रहे हैं. ये सब नई बातें हैं. इनके अलावा राहुल चुनावी राज्यों में प्रचार के साथ-साथ मंदिरों और मठों में पहले ही जाना शुरू कर चुके हैं. राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के प्रचार में भी राहुल की 'मंदिर यात्रा' जारी रहेगी.

कहीं न कहीं ये सब कुछ कांग्रेस की 'हिन्दू विरोधी' छवि को तोड़ने के लिए किया जा रहा है. 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए बनी एंटनी कमिटी ने पार्टी की 'प्रो-मुस्लिम' या 'हिन्दू विरोधी' छवि को हार की बड़ी वजह बताया था. इसी धारणा की बदलने के लिए राहुल ने मंदिरों के दर्शन करना शुरू किया.

इस साल की शुरुआत में कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए जाते वक्त हवा में राहुल गांधी का विमान दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचा था. इसके बाद राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर जाने का प्रण किया. हाल ही में वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटे हैं. राहुल पहले भी बता चुके हैं कि वो शिवभक्त हैं. कैलाश मानसरोवर यात्रा ने उनकी शिवभक्त इमेज को और मजबूत किया है. अब सभाओं में 'बोल बम' के नारे से राहुल की शिवभक्त छवि आम लोगों तक पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है.

करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर बयान देकर फंसे सिद्धू, पाकिस्तान बोला- भारत से नहीं हुई कोई औपचारिक बातचीत

कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक सभाओं में राहुल के पहुंचने और उनके भाषण के दौरान कार्यकर्ता बोल बम, हर-हर महादेव जैसे धार्मिक नारों से लेकर राहुल....राहुल के नारे लगाएंगे. आपको याद होगा कि 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सभाओं में 'हर हर मोदी' के नारे लगते थे. बीजेपी की सभाओं में 'जय श्री राम' के नारे भी खूब लगते हैं. अब 2019 लोकसभा चुनाव और उससे पहले राहुल गांधी की सभाओं में 'बोल बम' के नारे सुनाई देंगे.

कुल मिला कर सारी कवायद हिन्दू वोट बैंक को अपने पाले में करने की है. वैसे राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व की नीति से कांग्रेस को अब तक कोई बड़ा लाभ तो नहीं मिला है. लेकिन पार्टी को लगता है कि बदले हुए माहौल में भक्ति मार्ग से ही शक्ति का मार्ग खुलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget