एक्सप्लोरर

कांग्रेस कार्यकर्ता ने शिवसेना कार्यकर्ताओ को ठगा, पीएम मोदी के नाम पर बेचा था फर्जी स्कीम

शमीम बानो महिलाओं को जो लेटर देती थी उसके ऊपर प्रधानमंत्री के दफ्तर स्टाम्प और कागज पर प्रधानमंत्री लोन योजना जैसी बातें लिखी होती थी.ये दस्तावेज उसके सबूत है की पीएम मोदी के नाम पर किस तरह से कांग्रेसी नेता फर्जी लोन स्कैम चला रही थी.

मुंबई से सटे कल्याण में शिवसेना की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की महिला पदाधिकारी को सरेआम पीटा और फिर पुलिस के हवाले  कर दिया. दरअसल, कांग्रेस नेता पर आरोप है कि उसने सिर्फ कल्याण में ही नही बल्कि ठाणे, मुंबई, वसई-विरार, रायगढ़ के इलाकों की गरीब महिलाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन स्कीम के तहत बैंक से लोन दिलाने के नाम पर हजारों महिलाओं के साथ ठगी कर ली.  वहीं कल्याण की महात्मा फुले पुलिस स्टेशन ने इस मामले में आरोपी शमीम बानो को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है.

महिला शमीम बानो को आसपास खड़ी महिलाएं पीटने लगती है. बीच-बचाव के लिए एक लड़का आता है उसे भी महिलाएं शर्ट पकड़कर भीड़ में खींच लेती है उसके साथ भी जमकर धक्कामुकी हुई और वो भी सिर्फ अपने को बचाने में लगा रहा. शमीम बानो खुद को कांग्रेस पार्टी का प्रदेश सचिव बताती थी यानी कि कांग्रेस की नेता थी और पेशे से वो स्टैम्प वेंडर का कारोबार करती थी. शमीम के अगल-बगल में खड़ी कई महिलाएं शिवसेना की कार्यकर्ता थीं. मंगलवार शाम को शिवसेना की इन महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता शमीम बानो की जमकर धुलाई कर दी. सरेआम सड़क पर ही उन्हें जमीन पर गिरा कर लात-घुसा से खूब पीटा गया.

इसी बीच शमीम को बचाने के लिए एक युवक आता है और वो भी इन महिलाओं के हत्थे चढ़ जाता है. उसका कॉलर पकड़कर महिलाये उसे भी गिरा देती है उसे भी लात घुसे बरसाने लगती है. अब आपको बताते है कि पूरा मामला क्या है? दरअसल शमीम बानो पिछले 2 सालों से एक राष्ट्रीय बचत खाता महिलाओं के नाम पर चलाने का दावा करती थी और गरीब महिलाओं को बचत का लालच देकर पहले उनसे 1500 रुपये बचत खाते बतौर सदस्य बनने के लिए वसूल लेती. इसके बदले उन्हें एक स्लिप दे देती थी फिर उसके कुछ दिन बाद जरूरतमंद महिलाओं को बताती की वो बैंक से प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक लोन स्कीम के तहत उनको बैंक से कर्ज  दिला सकती है. बस उन्हें 15 से 20 हजार रुपये और प्रोसेसिंग फीस के तौर पर देने पड़ेंगे.

लोगों को ये उम्मीद रहती थी कि शमीम पहले से ही बचत खाता चला रही है तो वो मुद्रा लोन भी दिला देगी इसलिए लोग उस पर आसानी से भरोसा कर लेते थे. शमीम बानो महिलाओं को जो लेटर देती थी उसके ऊपर प्रधानमंत्री के दफ्तर स्टाम्प और कागज पर प्रधानमंत्री लोन योजना जैसी बातें लिखी होती  थी. ये  दस्तावेज उसके सबूत है की पीएम मोदी के नाम पर किस तरह से कांग्रेसी नेता फर्जी लोन स्कैम चला रही थी. लोगों को ये भी झांसा देती थी कि जब लोन भरने का समय आएगा तो आधा कर्ज सब्सिडी में चला जाएगा जिससे लोगो को और लालच आ जाता था.

वही कल्याण के डीसीपी का कहना है कि मारपीट की कोई घटना अभी सामने ही नही आई है न ही किसी ने शिकायत की है. रही बात फ्रॉड की तो शमीम के ऊपर पहले से ही 4 से 5 चीटिंग के मामले दर्ज है. उसने जिस तरह से पहले बचत खाता खोला फिर मुद्रा लोन कद नाम और चीट किया वो गंभीर विषय है शामीम बानो को गिरफ्तार किया गया है उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के तह तक जाना जरूरी है क्यो की प्रधानमंत्री के नाम और ठगी की जा रही थी इसलिए मामला और भी संगीन है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget