एक्सप्लोरर

Adani Group Controversy: अडानी विवाद पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, 6 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Congress: कांग्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़ने की अपील की है. कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने करीबी दोस्तों की मदद के लिए कर रही है.

Congress Will Protest Against Adani Group: देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी विवादों के घेरे में हैं. अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है. इस मामले को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. कांग्रेस ने संसद के बाद अब सड़क पर उतरने पर ऐलान किया है. 

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐलान किया कि अडानी ग्रुप के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने करीबी दोस्तों की मदद के लिए कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और अब सोमवार को LIC और SBI दफ्तरों के सामने देशभर के जिलों में आंदोलन किया जाएगा."

6 फरवरी को सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, "केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों के पैसे का उपयोग अपने करीबी दोस्तों का समर्थन करने के लिए कर रही है इसलिए कांग्रेस पार्टी सोमवार (6 फरवरी) को सड़क पर उतरेगी. अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है. रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर गिरने को विपक्ष ने महाघोटाला बताया है. 

कांग्रेस ने शुरू की सवालों की सीरीज

कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में हर रोज तीन सवालों की एक सीरीज शुरू की है. इसे नाम दिया है- 'हम अडानी के हैं कौन?' कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, "अडानी महामेगा घोटाले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी ने हमें 'हम अडानी के हैं कौन' श्रृंखला शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया है. हम आज से रोजाना 3 सवाल पीएम से करेंगे." इसी के साथ उन्होंने अपने तीन सवाल पूछे हैं. इसमें उन्होंने पहला सवाल गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी से संबंधित किया. दूसरे सवाल में उन्होंने पूछा कि गौतम अडानी पर ED, सीबीआई और इनकम टैक्स की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?

धारावी प्रोजेक्ट वापस लेने की मांग

वहीं हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी अडानी ग्रुप से धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट वापस लेने की मांग की है. महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस मामले में ना सिर्फ एक स्वतंत्र एसआईटी की बनाने की मांग की है, बल्कि इस बात पर भी जोर दिया है कि धारावी पुनर्विकास परियोजना के काम से अडानी ग्रुप को दूर किया जाए. 

ये भी पढ़ें-Jaipur Mahakhel: 'खेल के मैदान से कभी कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटा'- 'जयपुर महाखेल' में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget