एक्सप्लोरर

National Herald Case: सोनिया गांधी से मंगलवार को ईडी फिर करेगी पूछताछ, कांग्रेस भी देशभर में प्रदर्शन को तैयार

National Herald Case: कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों से 26 जुलाई को शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित करने को कहा है.

Congress Satyagraha: ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) की जांच में शामिल होने के लिए 26 जुलाई को बुलाया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के दिन एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. मंगलवार को दिल्ली में राजघाट समेत सभी राज्यों की राजधानी में गांधी प्रतिमा के करीब कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे.

पिछली बार की तरह ही कांग्रेस सांसद संसद भवन में प्रदर्शन करने के बाद पार्टी मुख्यालय आएंगे और ईडी दफ्तर तक मार्च की कोशिश करेंगे. बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए नया समन भेजा था. जिसके अनुसार उन्हें 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया था. 

पिछली पेशी पर भी किया था प्रदर्शन

इससे पहले बीते गुरुवार को सोनिया गांधी से ईडी ने पूछताछ की थी. ये पूछताछ लगभग तीन घंटे तक चली थी. उस दिन भी कांग्रेस की तरफ से जोरदार प्रदर्शन किए गए थे. कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया और इसकी कड़ी निंदा की थी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसके बाद कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया. 

कांग्रेस ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने को कहा

अब 26 जुलाई को होने वाली पूछताछ के लिए कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों से 26 जुलाई को शांतिपूर्ण 'सत्याग्रह' (Satyagrah) आयोजित करने को कहा है. सभी सांसदों, एआईसीसी महासचिव और सीडब्ल्यूसी सदस्यों को दिल्ली में आयोजित होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने के लिए कहा गया है. इस मामले में ईडी (ED) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी कई दिनों तक पूछताछ कर चुकी है. उस दौरान भी कांग्रेस (Congress) ने काफी हंगामा किया था और पुलिस ने कई वरिष्ठ नेताओं को भी हिरासत में लिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Sonia Gandhi के खिलाफ 'आपत्तिजनक कमेंट’, कांग्रेस ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी- माफी की मांग की

National Herald Case: ईडी ने सोनिया गांधी को भेजा नया समन, 26 जुलाई को पेश होने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

Embed widget