एक्सप्लोरर

9 राज्यों में गठबंधन करेगी कांग्रेस, I.N.D.I.A अलायंस में सीट बंटवारे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे को कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट

I.N.D.I.A Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है. कांग्रेस गठबंधन कमेटी की रिपोर्ट कल सौंप दी जाएगी.

Seat Sharing In I.N.D.I.A Alliance: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए कांग्रेस ने सीट शेयर का फॉर्मूला तैयार कर लिया है. जिसकी रिपोर्ट कल यानी बुधवार (03 जनवरी) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी जाएगी.

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांग्रेस 9 राज्यों में गठबंधन करने जा रही है. इसके साथ ही पंजाब में गठबंधन की संभावना बेहद कम नजर आ रही है. मामले पर कांग्रेस प्रदेश इकाइयों से चर्चा कर चुकी है और रिपोर्ट लगभग बनकर तैयार है, जो कल सौंप दी जाएगी. इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों से बात करेगा.

इन राज्यों में गठबंधन होने की संभावना

जिन राज्यों में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों से गठबंधन कर सकती है वो कुछ इस तरह हैं- जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु. एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन कर सकती है तो वहीं पंजाब में इसकी संभावना कम नजर आ रही है. 

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरटीपी कांग्रेस में होगी विलय

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) का कांग्रेस में विलय कर सकती हैं. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस सप्ताह के आखिरी में वो दिल्ली आएंगी और यहीं आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. वाईएस शर्मिला को राज्यसभा, एआईसीसी महासचिव और आंध्र प्रदेश के पीसीसी की पेशकश की गई थी. शर्मिला कांग्रेस के ऑफर पर सहमत हो गईं हैं.

गौरतलब है कि इस साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में कांग्रेस शर्मिला को बड़ी जिम्मेदारी देकर राज्य में फिर से खड़ा होने की कोशिश करेगी. इससे पहले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान भी शर्मिला ने कांग्रेस का समर्थन किया था. 

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की खबरें मीडिया क्रिएशन, कांग्रेस नेता मीम अफजल ने किया साफ

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget