एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की खबरें मीडिया क्रिएशन, कांग्रेस नेता मीम अफजल ने किया साफ

India Alliance: लोकसभा चुनाव में कुछ महीनों का वक्त बचा है. ऐसे में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने सभी नेताओं की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार करना शुरू कर दिया है.

Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इस बीच खबर आई कि इंडिया गठबंधन के संयोजक के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगती हुई नजर आ रही है. हालांकि, कांग्रेस ने अब इन बातों को खारिज कर दिया है. कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद मीम अफजल ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक और नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की खबरें मीडिया क्रिएशन है. 

मीम अफजल ने पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता भगवंत मान के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें मान ने कहा था कि एक थी कांग्रेस. पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि भगवंत मान को देखकर 'एक था कॉमेडियन' याद आता है. दरअसल, भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस संग गठबंधन को लेकर चुटकी लेते कहा कि पंजाब और दिल्ली की माताएं अपने बच्चों को एक बहुत छोटी कहानी सुना सकती हैं, जो है 'एक थी कांग्रेस'. 

क्यों उठी नीतीश को संयोजक बनाने की मांग?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जेडीयू नेता नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे हैं. ऐसे में इंडिया गठबंधन के टॉप नेताओं और बिहार के मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक हो सकती है. इस बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर सहमित बन सकती है. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई प्रमुख नेता इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं. इस बैठक को लोकसभा चुनाव के लिए बेहद अहम बताया गया था.

इस बात की भी खबरें आईं कि कांग्रेस ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भी इस संबंध में राय ली है. इसके अलावा शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी इस संबंध में बात की गई है. दिल्ली में जब इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, तभी से नीतीश कुमार के नाराज होने की खबरें आने लगी थीं. हालांकि, अब मीम अफजल की तरफ से साफ कर दिया गया है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्लान नहीं है. 

ट्रक ड्राइवरों के प्रदर्शन पर क्या कहा? 

वहीं, देशभर में ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन चल रहा है. उन्होंने नए हिट एंड रन कानून पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया है. देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रक ड्राइवर्स सड़कों पर उतर आए हैं. हिट एंड रन कानून के तहत 7 लाख रुपये जुर्माना और 10 साल सजा का प्रवधान है. मीम अफजल ने कहा कि सरकार को हिट एंड रन कानून को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए. अगर संसद में चर्चा होती तो ये नौबत नहीं आती.

यह भी पढ़ें: Truck Driver Strike Live: 'हिट-एंड-रन' कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन, मुंबई-ठाणे में पेट्रोल की किल्लत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget