एक्सप्लोरर

कांग्रेस के तीन बड़े प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए करेंगे प्रचार

Mallijarjun Kharge PC: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. तो वहीं कांग्रेस के तीन बड़े प्रवक्ताओं ने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे की घोषणा भी की है.

Congress President Election 2022: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी ने कमर कस ली है. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे साथ दीपेंद्र हुड्डा (Deependra Hudda), गौरव बल्लभ और नासिर हुसैन भी मौजूद रहे. इस दौरान पता चला कि कांग्रेस (Congress) के तीन बड़े प्रवक्ताओं (Spokesperson) ने इस्तीफा दे दिया है. अब ये तीन प्रवक्ता अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई देंगे.

जिन प्रवक्ताओं ने इस्तीफा दिया उनमें गौरव बल्लभ, दीपेंद्र हुड्डा और नासिर हुसैन शामिल हैं. इस पर पार्टी प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हमने पार्टी प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है और आगे खड़गे के प्रचार के लिए काम करेंगे." इसके बाद अब आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन करती है.

‘जहां भी रहा फुल टाइम रहा’

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कड़े संघर्षों के बाद यहां तक पहुंचा हूं. जहां भी रहा फुल टाइम करने की आदत रही है. तो वहीं उन्होंने शशि थरूर के बदलाव की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके विचार हो सकते हैं. 9,300 प्रतिनिधि तय करेंगे. यह घर का मामला है. मैं अकेला नहीं करूंगा, कमिटी में सब मिल कर तय करेंगे.

गांधी परिवार ने देश के लिए दी कुर्बानी

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि गांधी परिवार (Gandhi Family) ने इस देश के लिए कुर्बानी दी है. दस साल कांग्रेस (Congress) की सरकार रही सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पीएम बनने की कोशिश नहीं की, ना ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पीएम बनाने की कोशिश की. आज भी राहुल गांधी धूप में पदयात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर रहे हैं. मैं जरूर उनसे और बाकी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करूंगा.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में सियासी बवाल के बीच फ्रंटफुट पर खेल रहे अशोक गहलोत, विधायकों की बगावत पर दिया ये जवाब

ये भी पढ़ें: ''पहले वो नजरअंदाज करेंगे, फिर आप पर हंसेगे, फिर लड़ेंगे...'' गांधी जयंती के बहाने शशि थरूर ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget