एक्सप्लोरर

विवादों में घिरा पीएम मोदी का एक्सरसाइज वीडियो, कांग्रेस बोली- फिटनेस दिखाकर शहादत का अपमान किया

वीडियो में पीएम मोदी एक पार्क में तरह-तरह के एक्सरसाइज कर रहे हैं. वीडियो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस चैलेंज के तहत कांग्रेस के सहयोग से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने एचडी कुमारस्वामी और टेबल टेनिस के खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक्सरसाइज का एक वीडियो साझा किया. प्रधानमंत्री के इस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के वीडियो को आज पाकिस्तान के हमले में चार जवानों की शहादत से जोड़ दिया. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री पर जवानों की शहादत के अपमान का आरोप लगाया.

प्रमोद तिवारी ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने अपने फिटनेस को दिखाने के लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण दिन चुना है. जब देश जवानों के जनाजों को कंधा दे रहा था तब मोदी फिटनेस वीडियो जारी कर रहे थे. आज तो उन्हें शहीदों के सम्मान में सर झुका कर संवेदना व्यक्त करना चाहिए. अपनी फिटनेस दिखा कर उन्होंने जवानों की शहादत का अपमान किया है.'' सीमा पर हो रही जवानों की शहादत के लिए कांग्रेस ने मोदी सरकार की कमजोर नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. प्रमोद तिवारी ने कहा, मोदी सरकार एक बुजदिल सरकार साबित हुई है.

प्रमोद तिवारी ने कहा, '' रमजान के महीने में ईद का दुर्भाग्यपूर्ण तोहफा सीमा पर मिल है. हमारे चार बहादुर सैनिक शहीद हुए हैं. उनके परिवार से संवेदना व्यक्त करते हैं. इसके लिए मोदी सरकार की कमजोर नीति को जिम्मेदार है. पाकिस्तान के सामने मोदी जी कमजोर क्यों हैं? हमने 71 जवान खोए हैं और आम जनता की संख्या असीमित है."

प्रधानमंत्री के एक्सराइज वीडियो में क्या है? वीडियो में पीएम मोदी एक पार्क में तरह-तरह के एक्सरसाइज कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो के साथ ट्विटर पर लिखा, ''मैं अपनी एक्सरसाइज का वीडियो जारी कर रहा हूं. योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश से भी प्रभावित हूं. ये काफी तरो ताजा महसूस कराता है.''

पीएम मोदी ने इन लोगों को किया नॉमिनेट वीडियो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस चैलेंज के तहत कांग्रेस के सहयोग से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने एचडी कुमारस्वामी और टेबल टेनिस के खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया. साथ ही पीएम मोदी ने 40 की उम्र पार कर चुके आईपीएस अफसरों को भी फिटनेस चैलेंज दिया है.

कुमार स्वामी का जवाब- कर्नाटक को फिट रखने के लिए आपका साथ चाहिए प्रधानमंत्री मोदी के फिटनेस चैलेंज के जवाब में कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं काफी खुश हूं कि आपने मेरी हेल्थ के बारे में चिंता व्यक्त की. मैं मानता हूं कि फिजिकल फिटनेस जिंदगी का काफी अहम हिस्सा है. योग और ट्रेडमिल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है. मैं अपने राज्य की फिटनेस और विकास के लिए काफी चिंतित हूं और आपकी मदद की अपेक्षा रखता हूं.''

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की थी फिटनेस चैलेंज' की शुरुआत ध्यान रहे की केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 'फिटनेस चैलेंज' की शुरुआत की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पुश अप करते हुए एक वीडियो साझा किया था और उन्होंने फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन, विराट कोहली और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को चुनौती दी थी.

विराट कोहली के चैलेंज को PM मोदी ने किया पूरा, वीडियो शेयर कर बताया फिटनेस का राज

PM मोदी के फिटनेस चैलेंज पर कुमारस्वामी का जवाब- कर्नाटक की सेहत ठीक करने के लिए सहयोग चाहता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget