एक्सप्लोरर

1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम, राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल, 10 सितंबर को होगी सुनवाई

1980 Voter List: याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से अपील की, कि पुलिस को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए. अंतरिम अवधि में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी जा सकती है.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनका नाम 1980 की मतदाता सूची में दर्ज था जबकि वह भारतीय नागरिक 1983 में बनी हैं. 

वकील विकास त्रिपाठी की ओर से एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया की कोर्ट में केस दायर किया गया है. मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175 (4) के तहत दायर हुआ है, जिसमें मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश देने के अधिकार हैं. 

कोर्ट में वकील ने दी अहम दलील 
राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने दलील देते हुए कहा कि कुछ दस्तावेजों से यह साफ होता है कि सोनिया गांधी ने 30 अप्रैल 1983 में भारतीय नागरिकता प्राप्त की. इसके बावजूद उनका नाम 1980 की मतदाता सूची में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में दर्ज था, जिसे 1982 में हटा दिया गया और 1983 में नागरिकता लेने के बाद फिर से जोड़ा गया. 

कोर्ट में वकील ने सवाल उठाया कि 1980 में उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चुनाव आयोग को कौन से दस्तावेज दिए गए थे. वकील ने यह भी आरोप लगाया कि यहां कुछ फर्जीवाड़ा हुआ है और एक सार्वजनिक प्राधिकरण के साथ धोखाधड़ी की गई है. 

वकील ने मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की 
राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से आग्रह किया कि पुलिस को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए. साथ ही अंतरिम अवधि में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी जा सकती है. दरअसल यह अर्जी पहले 29 अगस्त को भी सुनी गई थी, उस समय कोर्ट ने कहा था कि मामला लगभग 230 पन्नों का है इसलिए उसे देखने के लिए समय चाहिए इसके बाद अदालत ने अब इस मामले में 10 सितंबर की बात कही है. इस मामले में पक्षकार सोनिया गांधी और आईपी एस्टेट थाने के एसएचओ को बनाया गया है.

ये भी पढ़ें

'NIA कोर्ट जल्दी बनाईए वरना दुर्दांत अपराधी सिस्टम को हाईजैक....', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से क्यों कही यह बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Air Pollution In India: वायु प्रदूषण से भारत में हर दिन 4657 मौतें, सामने आए डराने वाले आंकड़े
वायु प्रदूषण से भारत में हर दिन 4657 मौतें, सामने आए डराने वाले आंकड़े
कितनी पढ़ी-लिखी हैं ओवैसी की पार्टी AIMIM पार्षद Sahar Shaikh, जिनके भड़काऊ भाषण हो रहे वायरल?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं ओवैसी की पार्टी AIMIM पार्षद Sahar Shaikh, जिनके भड़काऊ भाषण हो रहे वायरल?
Embed widget