एक्सप्लोरर

कांग्रेस बोली- राफेल डील सबसे बड़ा घोटाला, सत्ता में आने पर करेंगे जांच

पुनिया ने कहा कि राफेल घोटाले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई जवाब नहीं है इसीलिए नोटिस जैसे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं.

बरेली: कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य पी. एल. पुनिया ने राफेल विमान खरीद सौदे को आज देश का ‘सबसे बड़ा घोटाला’ करार दिया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर कांग्रेस इसकी जांच करवायेगी. पुनिया ने कहा कि राफेल खरीद का भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा घोटाला है. जनता सत्तारूढ़ बीजेपी को इसके लिए माफ नहीं करेगी. वर्ष 2019 में सत्ता में परिवर्तन होने पर इस घोटाले की जांच होगी और इसमें बड़े-बड़े लोग फंसेगे.

इस आरोप पर कि रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी द्वारा दिए गए 5000 करोड़ रुपए के मानहानि नोटिस से घबराये कांग्रेस के लोग सफाई देने के लिए जिलों में जा रहे हैं, पुनिया ने कहा कि राफेल घोटाले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई जवाब नहीं है इसीलिए नोटिस जैसे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को हर मोर्च पर नाकाम बताते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. जिले में तैनात अधिकारी सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर काम करते हैं. इसी कारण जनता को न्याय नहीं मिलता.

पुनिया ने आरक्षण के सवाल पर कहा कि जब तक समाज में असमानता रहेगी, तब तक आरक्षण रहेगा. आर्थिक और सामाजिक तौर पर हाशिये पर खड़े लोगों को बराबरी में लाने के लिए संविधान में आरक्षण ही एकमात्र उपाय दिखता है. अगर इसमें बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है तो दोनों पक्षों की सहमति ली जानी चाहिये. मोदी सरकार आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रही है. कांग्रेस इसे दूर करेगी.

पुनिया ने कहा कि योगी सरकार अपनी अक्षमता को छुपाने के लिए तरह-तरह के मिथ्याप्रचार कर रही है लेकिन जनता सब जान गई है. उत्तर प्रदेश में अब तक जितने उपचुनाव हुए हैं सभी में बीजेपी प्रत्याशियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

 दिनभर की 50 बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

बिहार: सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर इस महीने के आखिर तक इंतजार करेंगे नीतीश: सूत्र

श्रीनगर होटल मामले में मेजर गोगोई पर होगी कार्रवाई, सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने ठहराया दोषी

क्या 16 अगस्त को ही हुआ था वाजपेयी का निधन? शिवसेना ने उठाए सवाल

अगले महीने होने वाले RSS के कार्यक्रम में राहुल गांधी को मिल सकता है न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget