एक्सप्लोरर

हमारी सरकार बनेगी तो हम तीन तलाक कानून खत्म कर देंगे- कांग्रेस

इस सम्मेलन में जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने तीन तलाक को लेकर बड़ा बयान दिया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अल्पसंख्यकों के वोट को जुटाने के प्रयास में लग गई है. इसके लिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया है. इस सम्मेलन में जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने तीन तलाक को लेकर बड़ा बयान दिया है.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार बनेगी तो हम तीन तलाक कानून खत्म कर देंगे. सुष्मिता ने कहा ये कानून मुस्लिम पुरुषों को जेल में भेजने की साजिश है.

क्या कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है. मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी गांधी ने कहा है कि उनका सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि चार इंच का है. इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम मोदी के चुनाव नहीं जीतने का दावा भी किया है.

राहुल गांधी ने कहा, ''पीएम मोदी चीन से बिना किसी एजेंडे के बात करते हैं. जब मोदी चीन से बात करते हैं तो उनका सीना 56 इंच की बजाए 4 इंच का हो जाता है. हम इस चुनाव में पीएम मोदी को हराने जा रहे हैं.'' राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कहीं ज्यादा बेहतर काम कर सकती है. इतना ही नहीं उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी को राफेल पर भी बहस करने का चैलेंज दिया है.

तीन तलाक पर अभी नहीं बना कानून

बता दें कि तीन तलाक पर जो विधेयक सरकार लेकर आई थी वह केवल लोकसभा में पास हो पाया है. अभी यह विधेयक राज्य सभा में पास नहीं हुआ इसलिए तीन तलाक पर कानून बना ही नहीं है.

मोदी का सीना 56 इंच तो क्या 4 इंच का भी नहीं है- राहुल गांधी

13 प्वाइंट रोस्टरः विपक्ष की मांग, सरकार लाए तत्काल विधेयक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget