एक्सप्लोरर

रेल मंत्री को ट्रेन हादसे की जिम्मेदारी लेनी होगी : कांग्रेस

शनिवार की शाम खतौली में उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में हुए ट्रेन हादसे के लिए 'आपराधिक लापरवाही' का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु को जिम्मेदारी लेनी होगी, क्योंकि वह यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने के अपने प्राथमिक कर्तव्य में असफल रहे हैं. कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर के नजदीक खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब देने के लिए कहा है.

शनिवार की शाम खतौली में उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा, "इस त्रासदपूर्ण हादसे ने एक बार फिर रेल सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार और रेल मंत्रालय के खराब रिकॉर्ड को उजागर कर दिया है." सुरजेवाला ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि यात्रियों की सुरक्षा के संदर्भ में रेल मंत्रालय और रेलवे लापरवाही और पूर्व तैयारियों की कमी के मामले में नया कीर्तिमान बना रहे हैं. रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी ही होगी." उन्होंने कहा, "लगातार रेलवे के निजीकरण की नई-नई योजनाएं पेश कर रहे और अधिकतर समय ट्विटर पर बिताने वाले रेल मंत्री यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल रहे हैं. जनता मूलभूत सुविधाएं और रेल नेटवर्क की सुरक्षा चाहती है." सुरजेवाला ने कहा, "अब तक आ रही खबरों से संकेत मिल रहा है कि यह ट्रेन हादसा संचार में बड़ी खामी के चलते हुआ. आपराधिक लापरवाही का जिक्र न कर सुरक्षा मानकों की अनुपस्थिति और जोखिमपूर्ण व्यवस्था हादसे की दुखद व्याख्या है."

03

प्रधानमंत्री मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा, "बुलेट ट्रेन को भूल जाइए, जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, 27 ट्रेन हादसे हो चुके हैं. अकेले उत्तर प्रदेश में बीते 15 महीने में छह बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं हुई हैं. हर बार रेलवे दुर्घटना के पीछे साजिश का नया बहाना खोज लाती है और अपनी गलती मानने से इनकार कर देती है. लेकिन तथ्य कुछ और ही कहते हैं." उन्होंने कहा कि मई, 2014 के बाद से रेल किराए में 70 फीसदी की वृद्धि की जा चुकी है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस योजना अब तक तैयार नहीं की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget