एक्सप्लोरर

'CDS ने मानी राफेल जेट गिरने की बात', जनरल अनिल चौहान के बयान पर बोली कांग्रेस, कर दी ये मांग

Congress On CDS Anil Chauhan: सीडीएस अनिल चौहान के बयान पर कांग्रेस ने कहा कि जब यही बात राहुल गांधी ने की थी तो उन्हें निशाना बनाया गया था.

Congress On CDS Anil Chauhan Remarks: कांग्रेस पार्टी ने सीडीएस अनिल चौहान के उस बयान को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महत्वपूर्ण ये नहीं है कि विमान गिराए गए बल्कि ये है कि वे क्यों गिरे? मामले पर कांग्रेस ने कहा कि राफेल गिरने की बात को सीडीएस ने स्वीकार कर लिया है. अब सरकार को इससे इनकार करना बंद कर देना चाहिए. साथ ही विपक्षी पार्टी ने समीक्षा समिति गठित करने की मांग की.  

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीडीएस के बयान के जरिए राफेल से जुड़े नुकसान का मुद्दा उठाया. तेलंगाना सरकार में मंत्री और भारतीय वायु सेना के पूर्व पायलट उत्तम रेड्डी ने कहा, हमारे राफेल के गिरने को लेकर अब जब सीडीएस ने खुद स्वीकार कर लिया है तो सरकार को भी इससे इनकार करना बंद करना चाहिए. सीडीएस ने जो कहा वही बात राहुल गांधी ने कही तो उन्हें निशाना बनाया गया.

‘जो हुआ उसको लेकर पारदर्शिता दिखानी चाहिए’

कांग्रेस ने मांग की है कि इनकार करने की बजाय सरकार को पूरे मामले की समीक्षा करनी चाहिए और वास्तव में जो हुआ उसको लेकर पारदर्शिता दिखानी चाहिए. कांग्रेस ने यह भी कहा कि भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फाइटर एयरक्राफ्ट की डिलीवरी में होने वाली देरी को लेकर जो बयान दिया है वो वाकई चिंताजनक है. इसको लेकर भारत सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए.

‘कांग्रेस ने जब यही सवाल उठाया तो राष्ट्र विरोधी बता दिया’

कांग्रेस नेता उत्तम रेड्डी ने कहा कि सीडीएस अनिल चौहान ने जो कहा है वो गंभीर बात है. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए. यही सवाल कांग्रेस ने उठाया तो राष्ट्र विरोधी का आरोप लगाया गया. अब तो सीडीएस ने ये बात कही है. हमारे लड़ाकू विमानों के गिरने को लेकर अब जब सीडीएस ने कहा है ऐसे में सरकार को पूरे तकनीक की समीक्षा करनी चाहिए.

उत्तम रेड्डी ने कहा कि किसी भी सरकार को पारदर्शी होना चाहिए. गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया. हैरानी की बात है कि हम पर सवाल उठाए जाते हैं. हमें अपने वायु सेना पर गर्व है. हमनें पाकिस्तान के हवाई अड्डे को तबाह किया लेकिन जो हमारा नुकसान हुआ वो भी सामने लाना चाहिए. इससे मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ता. हम इसपर कोई सियासत नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'जहां PAK सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया', PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget