एक्सप्लोरर

'जहां PAK सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया', PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi on Operation Sindoor: पीएम मोदी ने भोपाल में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन है. हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को सैकड़ों किमी. अंदर घुसकर मिट्टी में मिला दिया.

PM Modi big Pointers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल पहुंचकर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर डाक टिकट जारी किया. इसके अलावा उन्होंने इंदौर में मेट्रो सेवा और दतिया-सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई की सोच को आगे बढ़ाने वाला है. इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को भी सख्त मैसेज दे दिया कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा. पढ़िए उनके भाषण की बड़ी बातें- 

1- पीएम मोदी ने कहा, 'पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया. उन्होंने हमारी संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की. उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की. आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है. ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है.  

2-पीएम मोदी ने कहा, 'सिंदूर हमारी परंपरा है, नारी शक्ति का प्रतीक है. राम रंग में रंगे हनुमान जी ने भी सिंदूर का श्रृंगार किया था. शक्तिपूजा में भी सिंदूर का अर्पण किया जाता है. यह सिंदूर शौर्य का प्रतीक बन गया.'

3- उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है. पाकिस्तान ने सोचा तक नहीं था कि वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना मिट्टी में मिला देगी. हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया.'

4- प्रधानमंत्री ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवाद के जरिए प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा. अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा.'

5- पीएम ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है. हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का ऑपरेशन में बहुत बड़ा रोल रहा है. कश्मीर से गुजरात तक बीएसएफ की बेटियां मोर्चा संभाल रहीं थीं. उन्होंने सीमा पार से हो रही है फायरिंग की जवाब दिया है. बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है. बेटियों का शौर्य पूरी दुनिया देख रही है.'

6- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज जितने भी हमारे बड़े स्पेस मिशन हैं, उनमें बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं. चंद्रयान-3 मिशन में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर शामिल थीं.'

7- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है. 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है. राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है. देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी कि शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है.'
 
8- पीएम मोदी ने कहा, 'देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं. जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया. उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेक मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया.'

9- नरेंद्र मोदी ने कहा, '250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था. उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था. लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना. कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं. उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी.'

10- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज अगर हम लड़कियों की शादी की उम्र पर चर्चा करते हैं तो कुछ लोगों को लगता है कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में है. उन्हें लगता है कि यह उनके धर्म के खिलाफ है, लेकिन इतने समय पहले भी अहिल्याबाई ने लड़कियों की शादी की उम्र के बारे में सोचा था.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ED Action : ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget