एक्सप्लोरर

'सलमान से दिक्कत है या भगवान राम से?' मथुरा में खुर्शीद ने BJP से पूछा बड़ा सवाल

Salman Khurshid Attacks BJP: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से करने वाले बयान के बाद से ही बीजेपी चौतरफा हमले बोल रही है.

Salman Khurshid Over Lord Rama Statement: कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद का राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भगवान राम से तुलना किए जाने पर सियासी बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी (BJP) सलमान के इस बयान को लेकर उनपर चौतरफा हमले कर रही है. वहीं, सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने अब बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें मुझसे बैर है या भगवान राम से. सलमान खुर्शीद इन दिनों भगवान राम (Lord Rama) की तुलना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ किए जाने पर विवादों में घिर गए हैं. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले गुरुवार (29 दिसंबर) को मथुरा पहुंचे थे. उन्होंने अपने बयान को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. सलमान खुर्शीद ने कहा कि महात्मा गांधी ने सीख दी थी कि भगवान सबके हैं. हम उनकी सीख पर चलते हैं न कि बीजेपी और आरएसएस की लिखी स्क्रिप्ट पर. 

क्या बोले सलमान खुर्शीद?

सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने वाले बयान को लेकर कहा कि लोगों के मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी धर्म एक समान हैं. बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैंने तो भगवान राम का नाम लिया, सम्मान दिया, उनको ठेस क्यों लग रही है? बीजेपी वाले बताएं कि उन्हें सलमान से दिक्कत है या भगवान राम से. हमारी संस्कृति में राम-कृष्ण का क्या महत्व है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है."

क्यों मचा है बवाल?

दरअसल, कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़ी इस जुबानी जंग की वजह सलमान खुर्शीद का वो बयान है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की तुलना राम से की थी. उन्होंने ये बयान 26 दिसंबर को अमरोहा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था. पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा यूपी में कब आएगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमेशा भगवान राम नहीं पहुंच पाते हैं, तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं. खड़ाऊ लेकर हम उत्तर प्रदेश में चले हैं. उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई हैं, तो रामजी भी पहुंचेंगे.' सलमान खुर्शीद के इसी बयान को लेकर बीजेपी ने उनपर हमलावर हो गयी. 

सलमान खुर्शीद ने दी सफाई

राहुल गांधी और भगवान राम को लेकर दिए बयान के बाद से बीजेपी ने सलमान खुर्शीद पर चौतरफा हमला बोला. विवाद बढ़ता देख सलमान ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा, 'मैंने राहुल को राम कहा ही नहीं.' साथ में नाम जोड़ा कि 'मुझे भगवान राम का नाम लेने की मनाही है. अगर मैं बोल देता कि मोदीजी में भगवान दिखते हैं तो मेरा स्वागत होता.'

इसे भी पढ़ें--

साल 2023 क्यों है भारत की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए अहम, क्या ये नए दौर की शुरुआत होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget