एक्सप्लोरर

Delhi Election: आरजेडी-कांग्रेस के बीच गठबंधन आखिरी दौर में, सीटों को लेकर फंसा पेंच

दिल्ली में बिहार के रहने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है. आरजेडी की नजर इन्हीं वोटर्स पर है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने आरजेडी को चार सीटें देगी. अगर ऐसा होता है तो पहली बार दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस का किसी पार्टी के साथ गठबंधन होगा.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई क्षेत्रीय पार्टियां इस बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं. लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल भी दिल्ली में चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है. इसको लेकर आरजेडी ने कांग्रेस से सीटें मांगी है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और आरजेडी के बीच गठबंधन आखिरी दौर में हैं. सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है. कल औपचारिक एलान हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक गठबंधन के तहत कांग्रेस अबतक चार सीटों पर सहमत हो गई है लेकिन आरजेडी अभी भी पांच सीटों की मांग कर रही है. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी के खाते में अबतक बुराड़ी, करावल नगर, उत्तम नगर, पालम विधानसभा सीटें गई हैं लेकिन आरजेडी तिमारपुर विधानसभा सीट की भी मांग कर रही है. कल औपचारिक ऐलान हो सकता है. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

दिल्ली चुनाव: अलका लांबा को लग सकता है झटका, चांदनी चौक सीट पर जे.पी अग्रवाल ने दावेदारी जताई

अभी बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन है. बिहार में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था. झारखंड में आरजेडी को एक सीट पर जीत मिली और उसके एक विधायक को राज्य में मंत्री पद दिया गया. ऐसे में आरजेडी की नजर बिहार के बाहर संगठन को मजबूत करने पर है. आरजेडी की नजर पूर्वांचली वोटर्स पर है. बिहार की बड़ी आबादी दिल्ली में रहती है.

आरजेडी के अलावा कई क्षेत्रीय दल दिल्ली में मैदान में होंगे. नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड भी दिल्ली के दंगल में उतरने का एलान कर चुकी है. इसके अलावा दुष्यंत चौटाला की जेजेपी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है. रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी भी लिस्ट जारी कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget