एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अलका लांबा को लग सकता है झटका, चांदनी चौक सीट पर जे.पी अग्रवाल ने दावेदारी जताई

दिल्ली चुनाव: अलका लांबा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में वापसी की है. 2013 तक अलका लांबा कांग्रेस पार्टी की सदस्य ही रही हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक सीट को लेकर कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आमने-सामने हैं. आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में वापस आई अलका लांबा के अलावा जे.पी अग्रवाल भी चांदनी चौक सीट पर टिकट के दावेदार हैं. अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली का चांदनी चौक इलाका उनकी सीट है और वहां से चुनाव लड़ना उनका अधिकार है. अग्रवाल के इस बयान से पूर्व विधायक अलका लांबा को झटका लगा है. अलका चांदनी चौक से आप की विधायक थीं.

जे.पी. अग्रवाल ने कहा, "मैं चौथी पीढ़ी का कांग्रेसी हूं और चुनाव लड़ना मेरा अधिकार है." जे. पी अग्रवाल ने अलका लांबा की दावेदारी को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरी पार्टी से आए हैं वे इस सीट पर दावा नहीं कर सकते. अग्रवाल ने हालांकि यह भी कहा कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का जो भी फैसला होगा, वह मानेंगे.

अग्रवाल उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इन नेताओं ने सोनिया से कहा था कि अगर वह चाहती हैं तो ये दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं. चांदनी चौक ऐसी सीट रही है, जहां से कांग्रेस के टिकट पर प्रहलाद सिंह साहनी पांच बार जीते हैं. वही साहनी अब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं और यहां से मौजूदा विधायक अलका लांबा अब कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं.

आप के बागियों पर कांग्रेस की नज़र

अलका के करीबी सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया है और अग्रवाल यमुना पार से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा है. हालांकि अजय माकन के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है. वह कथित तौर पर विदेश गए हुए हैं.

इस बीच, दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने दावा किया है कि जिन लोगों को आप ने टिकट से वंचित किया गया है, वे कांग्रेस के संपर्क में हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री भी शामिल हैं. पार्टी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची जल्द आने की उम्मीद है.

दिल्ली चुनाव: डैमेज कंट्रोल करने में लगी AAP, बागी विधायकों को साथ रखने की कोशिश जारी

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का दिल्ली में खाता भी नहीं खुला था. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

दिल्ली चुनाव: बजट का विरोध नहीं करेंगे केजरीवाल, फंड बढ़ाने की मांग भी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget