एक्सप्लोरर

धोनी ग्लव्स विवाद पर कांग्रेस बोली- उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उन्माद फैलता हो

धोनी के ग्लव्स पर बलिदान बैज को लेकर आईसीसी ने आपत्ति जताई है इसके बाद बीसीसीआई, सरकार सभी धोनी के साथ खड़े हैं. बीसीसीआई ने साफ साफ कहा है कि धोनी ने जो बैज लगाया है वो किसी कमर्शियल का हिस्सा नहीं है इसलिए नियम का उल्लंघन नहीं होता.

नई दिल्ली: इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्वकप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में महेंद्र सिंहल धोनी के ग्लव्स पर बलिदान बैज का मुद्दा गरमाता जा रहा है. धोनी के ग्लव्स पर बलिदान बैज को लेकर आईसीसी ने आपत्ति जताई है इसके बाद बीसीसीआई, सरकार सभी धोनी के साथ खड़े हैं. वहीं इस मामले पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया है. कांग्रेस ने कहा है कि किसी को इससे क्या दिक्कत हो सकती है? कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ''धोनी जी ने कोई ऐसा काम तो किया नहीं जिससे कोई सामाजिक उन्माद फैलता हो. किसी को इससे क्या दिक्कत हो सकती है? ये हम लोगों के लिए गर्व की बात है.''

बता दें कि इस मामले पर बीसीसीआई ने सफा साफ कहा है कि धोनी ने जो बैज लगाया है वो किसी कमर्शियल का हिस्सा नहीं है इसलिए नियम का उल्लंघन नहीं होता. इस पूरे मामले पर सेना कह रही है कि धोनी के ग्लव्स पर मौजूद लोगो को सेना का बलिदान चिन्ह कहना सही नहीं है क्योंकि पैरा एसएफ का बैज भूरे रंग पर होता है और जिसपर 'बलिदान' लिखा होता है.

खेल मंत्री रिजीजू बोले- BCCI दे जानकारी, देश के सम्मान के साथ समझौता नहीं धोनी के ग्बल्स को चल रहे विवाद पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है. खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि BCCI दे जानकारी, देश के सम्मान के साथ समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा, ''बीसीसीआई हो या कोई भी फेडरेशन हो ये स्वायत्त संस्था हैं और वो अपने तरीके से खेल का प्रबंधन करते हैं और मुद्दों को भी सुलझाते हैं. लेकिन कोई खेल हो जब देश के लिए खेलता है और खिलाड़ी देश के लिए खेलता है. और जहां देश की इज्जत और साख जुड़ी हुई है, वहां कोई भी घटना जो आम लोगों की भवना से जुड़ी है उसकी जानकारी सरकार को देनी चाहिए. सरकार इसमें पूरी तरह से साथ में खड़ी है. हम खिलाड़िओं के पीछे खड़े हैं, सबको देश के लिए काम करते रहना है.''

धोनी के ग्लव्स पर बलिदान बैज से पाकिस्तान को मिर्ची धोनी के ग्लव्स विवाद से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इसे लेकर विरोध जताया है. फवाद चौदरी ने ट्वीट किया, ''धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने गए हैं, महाभारत के लिए नहीं, भारत की मीडिया में बेकार की बहस चल रही है. भारत की मीडिया का एक धड़ा युद्ध को लेकर इतना उन्मादी है कि उन्हें सीरिया, अफगानिस्तान या रवांडा भेज देना चाहिए.'' बता दें कि पाकिस्तान को लगी मिर्ची इसलिए लग रही है क्योंकि भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स ने ही 2016 में POK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी.

आईसीसी का नियम क्या कहता है? ICC ने नियम के तहत प्लेयर और टीम के अधिकारियों को आर्म बैंड या ड्रेस के जरिए कोई भी निजी संदेश देने की अनुमति नहीं है. किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय संदेश या लोगो की इजाजत नहीं है. आईसीसी के मुताबिक ग्लव्स पर सिर्फ मैन्युफैक्चरर के 2 लोगो की इजाजत है. इसके अलावा कोई दूसरा लोगो नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget