एक्सप्लोरर

Bahraich Encounter: 'यूपी में फर्जी एनकाउंटर हो रहे, योगी कुर्सी बचाने में लगे', बहराइच एनकाउंटर पर कांग्रेस ने घेरा

Bahraich Violence: सरफराज का एनकाउंटर होते ही सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के आरोपी और राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का आज यूपी पुलिस ने  एनकाउंटर कर दिया है. एनकाउंटर के दौरान दो आरोपी तालिब और सरफराज घायल हो गए. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, राज्य में फर्जी एनकाउंटर की लिस्ट है.

सरफराज का एनकाउंटर होते ही कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का रिएक्शन आया है. उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. राज्य में फर्जी एनकाउंटर की लिस्ट है. मुझे लगता है कि जिस राज्य में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को दंगों के 48 घंटे बाद भी हथियार लेकर घूमना पड़े, इसका मतलब है कि वहां कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. हम यूपी में शांति बहाल करने की अपील करते रहे हैं."

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी इस एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है. अजय राय ने कहा कि सरकार शुरू से ही फर्जी एनकाउंटर करती आ रही है. वे सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, बहराइच में दुर्गापूजा के दौरान हिंसा फैलाने वाले और राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया है. जिसमें दो आरोपी तालिब और सरफराज के घायल होने की खबर है. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इनका का इलाज चल रहा है.

बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिजनों से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की थी और आश्वासन दिया था कि इस घटना पर हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. वहीं,आरोपियों के नेपाल भागने की खबर सुन यूपी पुलिस ने तुरंत ही घेरेबंदी कर एक्शन लेते हुए एनकाउंटर की और उन्हें पकड़ा है.

ये भी पढ़ें: बहराइच हिंसा पर सपा बोली- सेना बुलाइये, केशव मौर्य ने कहा- मिलेगा न्याय, कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक खत्म, PM मोदी शामिल
LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक खत्म, PM मोदी शामिल
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget