एक्सप्लोरर

हार के बाद से अमेठी का नाम तक नहीं लेने वाले राहुल गांधी क्‍या 2024 में स्‍मृति ईरानी को देंगे टक्‍कर? जानें कांग्रेस नेता का जवाब

Rahul Gandhi ने कहा था कि वो अमेठी से लड़ेंगे या नहीं, इसका फैसला भविष्य में किया जाएगा. अभी उनका पूरा ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर है.

Rahul Gandhi Amethi Lok Sabha Seat: राहुल गांधी इस समय कांग्रेस की राजनीतिक जमीन को फिर ले तैयार करने में लगे हैं. उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) को भी 100 दिन पूरे हो गए हैं. वे मीडिया के सवालों पर भी खुलकर जवाब देते दिखाई देते हैं. हालांकि, एक सवाल ऐसा है जिसपर उन्होंने अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने उसी सवाल का जवाब देकर काफी हद तक स्थिति को स्पष्ट कर दिया है. 

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के नेताओं से यह सवाल काफी बार पूछा जाता है कि क्या राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे? क्योंकि हार के बार राहुल गांधी ने एक बार भी अमेठी का नाम नहीं लिया है. इस सवाल पर अब कांग्रेस नेता अजय राय ने जवाब दिया है. उन्होंने अमेठी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी अमेठी से 2014 का लोकसभा चुनाव फिर से लड़ेंगे. 

'गांधी-नेहरू परिवार का अमेठी से पारिवारिक संबंध'

अजय राय ने आगे कहा, "अमेठी की जनता से अपील है कि वो राहुल गांधी को फिर से जीताकर सांसद चुनकर दिल्ली भेजें. गांधी-नेहरू परिवार का अमेठी से पारिवारिक संबंध है. इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता." यहां यह भी बता दें कि अजय राय के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.  

दरअसल इंदोर में जब राहुल गांधी से यह पूछा गया था कि क्या वो अमेठी से चुनाव लड़ेंगे तो इस पर उन्होंने कहा था कि "अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसका फैसला एक डेढ़ साल बाद लिया जाएगा. अभी मेरा पूरा ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर है." 

2019 का अमेठी लोकसभा चुनाव

2019 के अमेठी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 4,67,598 वोट पाकर 54,731 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी 4,12,867 मतों से दूसरे नंबर पर रहे. 

वहीं 2014 में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को अमेठी में करारी शिकस्त दी थी. राहुल गांधी को उस समय 4,08,651 वोट मिले थे, जबकि BJP उम्मीदवार स्मृति ईरानी 3,00,748 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही थीं.

ये भी पढ़ें- पंजाब में बढ़ रही बेअदबी की घटनाओं का संसद में उठा मुद्दा, AAP सांसद राघव चड्ढा की अपील- दोषियों को मिले कड़ी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार
मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget