एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi On GST: कपड़े पर GST बढ़ाए जाने पर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले- जारी है ‘अच्छे दिनों’ का पर्दाफ़ाश

Rahul Gandhi On GST: वित्त मंत्रालय ने कपड़े पर लगने वाले जीएसटी दर को बढ़ाकर 5 से 12 फीसदी करने का फैसला किया है. केंद्र का ये फैसला 1 जनवरी 2022 से लागू होगा.

Rahul Gandhi On GST: सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कपड़े पर बढ़ाई गई जीएसटी की दरों को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने एक खबर का स्क्रीनशट शेयर करते हुए कहा कि 'अच्छे दिनों' का पर्दाफाश जारी है. दरअसल वित्त मंत्रालय ने कपड़े पर लगने वाले जीएसटी दर को बढ़ाकर 5 से 12 फीसदी करने का फैसला किया है. केंद्र का ये फैसला 1 जनवरी 2022 से लागू होगा.

राहुल गांधी ने केंद्र के फैसले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, "GST में किया 140% विकास. जारी है ‘अच्छे दिनों’ का पर्दाफ़ाश."


Rahul Gandhi On GST: कपड़े पर GST बढ़ाए जाने पर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले- जारी है ‘अच्छे दिनों’ का पर्दाफ़ाश

क्या है पूरा मामला?

वित्त मंत्रालय ने हाथ से बनाए जाने वाले फाइबर (एमएमएफ), धागा, कपड़े और परिधान पर एक समान 12 प्रतिशत की जीएसटी दर अधिसूचित कर दी है. इस तरह एमएमएफ कपड़ा मूल्य श्रृंखला में विपरीत कर संरचना को ठीक कर दिया गया है. वर्तमान में एमएमएफ पर 18, एमएमएफ धागा पर 12 और एमएमएफ कपड़े पर 5 प्रतिशत जीएसटी दर है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की गत 17 सितंबर को हुई पिछली बैठक में फैसला किया गया था कि कपड़ा क्षेत्र की शुल्क विसंगतियों को एक जनवरी, 2022 से ठीक कर दिया जाएगा. इस निर्णय को प्रभावी करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने 18 नवंबर को एमएमएफ, एमएमएफ धागा और एमएमएफ कपड़ा के लिए जीएसटी की 12 फीसदी की एकसमान दर अधिसूचित कर दी.

महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी ने भी केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, "मोदी जी के राज में ऐसा कुछ भी बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं. आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा. जीवन बीमा महंगा, जीवन जीना महंगा. कपड़े महंगे, जूते महंगे, महंगी सब्जी-दाल "बहुत हुई महंगाई की मार" का नारा देने वाले अब हर रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं."

 

RAI ने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य सरकारों और जीएसटी परिषद से जनवरी से कपड़े और परिधान सामग्री पर जीएसटी दर को बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. आरएआई ने कहा कि इससे 85 प्रतिशत क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. यह कहते हुए कि वस्त्र खुदरा व्यवसाय पहले से ही संकट में हैं, आरएआई ने कहा कि कुल कपड़ा मूल्य श्रृंखला के एक छोटे से खंड के रूप में कपड़ा उद्योग में विपरीत कर संरचना के मुद्दे को हल करने के लिए सात प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है.

खुदरा विक्रेताओं के निकाय ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि, जीएसटी दर में इतनी अधिक वृद्धि उद्योग के 85 प्रतिशत हिस्से पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी.’’ आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा, ‘‘वस्त्र और परिधान पर जीएसटी दरों में वृद्धि इसके प्रभाव के कारण किसी के हित में नहीं है. व्यापार पक्ष पर, यह पहले से ही संकटग्रस्त क्षेत्र के वित्तीय बोझ को बढ़ाएगा, इसकी गति को धीमा कर देगा. विशेष रूप से एमएसएमई व्यवसायों के मामले में उनकी वापसी और पूंजी को प्रभावित करेगा, जो उद्योग का 90 प्रतिशत हिस्सा है.

उपभोक्ता पक्ष पर पड़नें वाले प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘इससे कपड़ों की कीमतों में वृद्धि होगी, जिससे खपत में गिरावट आएगी. सरकार की ओर इसके प्रभाव को देखें तो, लंबी अवधि में, इसकी वजह से कई असंगठित व्यवसाय जीएसटी के दायरे से बाहर हो सकते हैं.’’

आरएआई ने केंद्र और राज्य सरकारों और जीएसटी परिषद से इस क्षेत्र के पूर्ण पतन को रोकने और आशा तथा निश्चितता का माहौल बनाए रखने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.

सस्ता होगा पेट्रेल डीजल! भारत सरकार अपने स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget