एक्सप्लोरर

'महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू हो, महिलाओं के पास बर्बाद करने के लिए समय नहीं', चेन्नई में बोलीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Speech: प्रियंका गांधी ने तमिलनाडु में महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह वह इस देश के निर्माण के लिए जरूरी हैं.

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीएमके के महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग करती हूं. उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं के पास अब समय बर्बाद करने का वक्त नहीं है. उन्होंने तमिलनाडु में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का भी जिक्र किया और बताया कि वह कितना दुखी करने वाला पल था. 

प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 32 साल पहले जब मैं तमिलनाडु आई और यहां उतरी तो हम सब लोग रात के अंधेरे में डूब चुके थे. हर किसी के मन में डर था. कुछ घंटे पहले मेरे पिता की हत्या हुई थई. उस रात मैंने अपने मां सोनिया गांधी से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर वह काफी दुखी हुईं. उन्होंने बताया कि जब मैं अपने पिता के शरीर के हिस्से इकट्ठा कर रही थी, तो मुझे कोई डर नहीं था. मैं उस वक्त बिल्कुल अकेले थी. 

तमिलनाडु की महिलाओं से बताया अपना रिश्ता

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि किस तरह नीली साड़ी पहने हुईं स्त्रियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया. उन्होंने कहा कि मेरी मां को बांहों में भरकर वे स्त्रियां रोने लगीं. दर्द की साझेदारी के उन आंसुओं ने मुझे तमिलनाडु की मां-बहनों के साथ जोड़ दिया. प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब मेरी मांएं हैं. मुझे आपसे बात करने का मौका मिला, ये खुशी की बात है. मैं यह बताने आई हूं कि हम स्त्रियां शक्ति हैं, इस आत्मसम्मानी और खूबसूरत राष्ट्र की, जिसे हम अपनी मातृभूमि कहते हैं.
 
प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाओं ने कभी न कभी अभाव का सामना किया है. वंचना और तकलीफ को सह जाने की असीम क्षमता के दम पर हमने सब कुछ को अपने तप और इच्छाशक्ति से निभाया है. उन्होंने कहा कि मैं आपसे कहना चाहती हूं कि हम इससे कहीं ज्यादा हैं. अपने महादेश को विकास के पथ पर ले जाने वाली कार्यशक्ति हैं हम. बेहतर भविष्य के सपने को आंखों और दिलों में संजोये लाखों-करोड़ों नवयुवतियां भी हम ही हैं.

महिला आरक्षण लागू करने की मांग की
 
महिला आरक्षण विधेयक पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग करती हूं. भारत की महिलाओं के पास अब बर्बाद करने के लिए समय नहीं है. राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल होना हमारा अधिकार है. उन्होंने कहा कि मैं मांग करती हूं कि हमारे 'स्वत्व' का महत्व समझा जाए और अपने सशक्तिकरण के लिए एक राजनीतिक शक्ति के रूप में हमारे महत्व का सम्मान किया जाए. 
 
यह भी पढ़ें: CM शिवराज के आरोप पर प्रियंका गांधी का पलटवार,कहा- कांग्रेस में तानाशाही नहीं....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget