एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी का बर्थडे: लालू, शत्रुघ्न और वाड्रा ने दी बधाई, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

साल 1997 में सोनिया कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं और 1998 में इस पार्टी की अध्यक्षा बनीं थी. तब से लेकर वह आज तक कांग्रेस अध्यक्ष है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 72वां जन्मदिन है. कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहने वाली सोनिया को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. 10 जनपथ और 24 अकबर रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुब्बारे, ढोल नगाड़े लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे हैं. सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को टयरिन, इटली में हुआ था. साल 1965 में 18 साल की उम्र में सोनिया की मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से हुई थी. साल 1968 में दोनों ने शादी कर ली थी. 1997 में सोनिया कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं और 1998 में इस पार्टी की अध्यक्षा बनीं थी. तब से लेकर वह आज तक कांग्रेस अध्यक्ष है. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से सोनिया गांधी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. कांग्रेस ने सोनिया को एक मेहनती, निस्‍वार्थी, शांत, सशक्‍त मां और सशक्‍त नेता बताया है. वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के पूर्व अध्यक्ष लालू यादव ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘’समर्पण,त्याग,बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें.’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं. बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके स्वस्थ्य, शांतिपूर्ण, सफल, समृद्ध और फलदायी जीवन की कामना करता हूं. जय हिन्द! सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा ने सोनिया के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘’हैप्पी बर्थ डे. सासू मां. आपने मुझे हमेशा अच्छी सलाह, बिना शर्त प्रेम और स्नेहा दिया है. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी औऱ शांती की कामना करता हूं. ये साल अपना सबसे शानदार साल हो.’’ आपको बता दें कि अब जल्द ही कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनने वाली है. जिसके लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने इसी महीने की चार तारीख को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. राहुल के अलावा पार्टी के किसी भी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया है ऐसे में उनका अगला कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना तय है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget