एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'अब जब G-20 की बैठक खत्म हो गई है, मोदी सरकार...', मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

Lok Sabha Election 2023: भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन पर कई बड़ी हस्तियों ने केंद्र सरकार की सराहना की है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा.

Mallikarjun Kharge Targts BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद केंद्र सरकार पर सियासी हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सोमवार (11 सितंबर 2023) को पोस्ट करते हुए कहा कि 2024 में आपकी (मोदी सरकार) विदाई का रास्ता जनता ने बनाना शुरू कर दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "अब जब G-20 की बैठक खत्म हो गई है, मोदी सरकार को घरेलू मुद्दों पर अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए." इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का भी जिक्र किया. कांग्रेस नेता ने लिखा, ''अगस्त में एक सामान्य खाने की थाली का दाम 24 प्रतिशत बढ़ गया है. वहीं, देश में बेरोजगारी दर 8 फीसदी हो गई है. युवाओं का भविष्य अंधकारमय है.''

'मोदी सरकार के कुशासन में भ्रष्टाचार की बाढ़'
उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी सरकार के कुशासन में भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गई है. CAG ने कई रिपोर्टों में बीजेपी की पोल खोली है. जम्मू-कश्मीर में 13000 करोड़ रुपये का जल जीवन घोटाला सामने आया है, जिसमें एक दलित IAS अधिकारी को इसलिए प्रताड़ित किया, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार उजागर कर दिया."  

'प्रधानमंत्री के परम मित्र की लूट'
खरगे ने कहा,  "प्रधानमंत्री के परम मित्र की लूट हाल ही में फिर सामने आई है. RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने 2019 चुनाव के पहले RBI के खजाने से मोदी सरकार को 3 लाख करोड़ ट्रांसफर करने के सरकारी दबाव का विरोध किया था, यह खुलासा अब सामने आया है."  

सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे पीएम मोदी - खरगे
उन्होंने कहा, ''मणिपुर में फिर हिंसा हुई और हिमाचल प्रदेश में भी आपदा आई हुई है पर अहंकारी मोदी सरकार उसको राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से बच रही है. इन सब के बीच मोदी जी सच्चाई पर पर्दा डालने की पुरजोर कोशिश कर रहें हैं. पर जनता मोदी सरकार  के ध्यान भटकाने वाले मुद्दों के बजाय सच सुनना और देखना चाहती है.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ध्यान लगाकर यह सुन ले कि 2024 में आपकी विदाई का रास्ता जनता ने बनाना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें- 'G20 की आड़ में LG को छुपाया जा रहा', कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और केंद्रीय मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget