एक्सप्लोरर

Constitution Day: संविधान दिवस के मौके पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष - RSS के सामने सरकार ने कर दिया सरेंडर

Constitution Day 2022: संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और आरएसएस को नफरत फैलाने वाला बताया है.

Constitution Day: संविधान दिवस के दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने आरएसएस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''सरकार ने खुद और संस्थाओं का आरएसएस के सामने सरेंडर कर दिया है. एक ऐसा संगठन जो कि समाज सेवा की आड़ में प्रोपेगेंडा फैला रहा है. अब आरएसएस और बीजेपी शब्दों का परस्पर इस्तेमाल करना गलत नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा कि इसकी जड़ आरएसएस की विचारधारा है, जिसके लोग संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका में बैठे हुए हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा? 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो संविधान सात दशकों से अधिक समय से समय की कसौटी पर खरा उतरा है, आज यह एक मौलिक संकट का सामना कर रहा है. उन्होंने आगे बधाई देते हुए कहा कि संविधान सभा के सभी महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को हम याद करतें हैं. 

'पाखंड कर रहे हैं'

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘पाखंड’ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार (26 नवंबर) को कहा कि बीजेपी के ‘वैचारिक प्रमुखों’ का संविधान के निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है और मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वह संविधान के प्रति सम्मान दिखाने को आतुर थे.

पीएम मोदी के सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करने के कुछ घंटों के बाद विपक्षी दल ने उन पर निशाना साधा. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ''बीजेपी के ‘वैचारिक प्रमुखों’ का संविधान के निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है." उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘वास्तव में आरएसएस भारत के संविधान के विरुद्ध था. हालांकि संविधान के प्रति सम्मान दिखाने की चाहत में पीएम मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया, भले ही वह इसे (संविधान की भावनाओं को) हर दिन विकृत करते हैं.’’

यह भी पढ़ें- Constitution Day: 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी...' संविधान दिवस के मौके पर PM मोदी का संबोधन, मुंबई हमले का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget