एक्सप्लोरर

NDA और INDIA में सिर्फ 30 सीटों का अंतर, खरगे बोले- कभी भी गिर सकती है सरकार

Congress Attack On PM Modi: केंद्र की सरकार बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं और विपक्ष एक बार फिर से कहने लगा है कि ये सरकार बहुत दिनों तक नहीं चलने वाली. विपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को खंडित जनादेश मिला.

Mallikarjun Kharge Attack On PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार अपने काम पर लग चुकी है. वहीं, विपक्ष बार-बार कह रहा है कि ये सरकार ज्यादा दिन चलने वाली और कभी भी गिर सकती है. इसी क्रम में आज शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई में इसे दोहराया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में कहा, "एनडीए सरकार गलती से बनी है. मोदी जी के पास जनादेश नहीं है. यह अल्पमत की सरकार है. यह सरकार कभी भी गिर सकती है. हम चाहेंगे कि यह चलती रहे, देश का भला हो, हम सब मिलकर देश को मजबूत करें लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि जो अच्छा चल रहा है, उसे चलने नहीं देते. फिर भी हम देश को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे."

गौरव गोगोई क्या बोले?

कांग्रेस सांसद ने कहा, "एनडीए और INDIA गठबंधन के बीच मात्र 30 सीटों का अंतर है. मैं इस जनादेश को बीजेपी को नैतिक रूप से परास्त करने वाला मानता हूं, खासकर पीएम मोदी को, जो खुद वाराणसी में कई चरणों में पीछे रहे. वे जीते जरूर, लेकिन यह जीत उतनी सुखद नहीं थी. जेडी(यू) और टीडीपी इस सरकार के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं. पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में झूठ फैलाया. मुझे उम्मीद है कि वे टीडीपी का घोषणापत्र पढ़ेंगे. सरकार बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और जेडी(यू) ने अग्निवीर योजना की समीक्षा करने को कहा है."

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कैसे थे?

मल्लिकार्जुन खरगे और गौरव गोगोई ने सरकार गिरने की बात कही है. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी को 240 सीटें, टीडीपी को 16 सीटें और जेडीयू को 12 सीटें मिलीं. इसके साथ ही एनडीए में अन्य दल भी शामिल हैं और इस तरह मिलाकर एनडीए को 292 सीटों के साथ बहुमत मिला है. वहीं, कांग्रेस के अलावा अन्य विपक्षी दल दावा कर रहे हैं कि टीडीपी और जेडीयू के हाथ खींचने पर सरकार के पास बहुमत नहीं बचेगा.

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बंटे मंत्रियों के विभाग, सीएम नायडू के पास रहेगा लॉ एंड ऑर्डर, जानिए बीजेपी को कौन सा मंत्रालय मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget