एक्सप्लोरर

Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस ने एक और चुनावी वादा किया पूरा, मल्लिकार्जुन खरगे ने की इस योजना की शुरुआत

Karnataka Free Electricity Scheme: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने मेनिफेस्टो में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जैसी पांच गारंटी लागू करने का वादा किया था.

Karnataka Gruha Jyothi Scheme: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक और बड़ा चुनावी वादा पूरा करते हुए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का ऐलान किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार (5 अगस्त) को कालाबुरगी से 200 यूनिट मुफ्त बिजली वाली गृह ज्योति योजना की शुरुआत की. जिससे करीब एक करोड़ चालीस लाख उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचने का अनुमान है.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस बारे में मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता के लिए एक और गारंटी पूरी की है. आज कालाबुरगी में गृह ज्योति योजना का शुभारंभ किसी भी घर की आर्थिक स्थिरता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. 

कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से 1.42 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और उन्हें 200 यूनिट तक शून्य बिजली बिल मिलेगा. इससे उन लोगों को मदद मिलेगी जो बीजेपी की ओर से थोपी गई महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं. कांग्रेस कर्नाटक की जनता के साथ खड़ी है. कांग्रेस सभी के कल्याण और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है. 

कर्नाटक में कांग्रेस ने किए थे ये वादे

कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में पांच गारंटी लागू करने का वादा किया था. इनमें गृह ज्योति के तहत सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, अन्न भाग्य के तहत बीपीएल परिवार के हर सदस्य को 10 किलो मुफ्त चावल, गृह लक्ष्मी के तहत हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये मासिक सहायता शामिल है.

इसके अलावा शक्ति के तहत बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और युवा निधि के तहत 18 से 25 साल के आयु वर्ग में बेरोजगार स्नातक युवाओं को दो साल तक हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये की सहायता शामिल है. 

ये भी पढ़ें- 

INDIA MVA Meeting: विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली मीटिंग की तारीख तय, मुंबई में होगी दो दिवसीय बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget