एक्सप्लोरर

'वे देशद्रोही हैं, हम नहीं..' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार

शनिवार को असम में पीएम मोदी के कांग्रेस पर दिए बयान पर अब खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है. उन्होंने देशद्रोही वाले बयान का भी जवाब दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम में दिए घुसपैठियों को लेकर बयान पर रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सत्ता में रहने के दौरान असम और पूर्वोत्तर राज्यों की अपेक्षा करने, क्षेत्र की सुरक्षा और पहचान की कीमत पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया था. 

खरगे ने कहा कि बीजेपी केंद्र और असम में सत्ता में है. उसे विपक्ष पर आरोप लगाने की बजाय अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि असम में तथाकथित डबल इंजन की सरकार चल रही है. फिर भी प्रधानमंत्री कांग्रेस पर दोष क्यों डाल रहे हैं?

'PM विपक्षी पार्टियों पर दोष कैसे लगा सकते हैं'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'वह विपक्षी पार्टियों पर दोष कैसे लगा सकते हैं. उनकी सरकार केंद्र में है. असम में भी उनकी अपनी सरकार है. इसे डबल इंजन सरकार कहा जाता है. अगर वे सुरक्षा देने में विफल रहते हैं, तो वह विपक्षी पार्टियों पर दोष कैसे लगा सकते हैं. क्या हम वहां शासन कर रहे हैं.'

'वे देशद्रोही हैं, हम नहीं'
उन्होंने कहा कि मोदी ने जब भी उनकी सरकार विफल होती है, तो विपक्ष पर आरोप लगाने की आदत बना ली है. जब भी वह विफल होते हैं, सब कुछ विपक्ष पर डाल देते हैं. मैं ऐसे बयान की निंदा करता हूं. वे देशद्रोही हैं, हम नहीं. हम किसी का बचाव नहीं कर रहे हैं. देश के हित में हम जो भी करेंगे अच्छा करेंगे, लेकिन आतंकवादियों या घुसपैठियों या दूसरों का समर्थन नहीं करेंगे. वह सिर्फ दोष लगा रहे हैं, क्योंकि वह उनकी रक्षा करने और उन्हें रोकने में विफल रहे हैं. 

असम में रैली के दौरान पीएम ने लगाया था कांग्रेस पर आरोप
इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद पब्लिक रैली को संबोधित किया था.  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में लेते हुए असम और नॉर्थ ईस्ट को नजरंदाज करने का आरोप लगाया था. कहा था कि घुसपैठियों को इस क्षेत्र में बसने दिया , जिससे इसकी सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को खतरा बना. 

पीएम मोदी ने एसआईआर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा था कि इस कवायद का मकसद घुसपैठियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाहर रखना है. देशद्रोही उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं. घुसपैठ रोकने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठा रही है. पीएम मोदी ने दावा किया था कि कांग्रेस के एजेंडे में कभी असम और नॉर्थ ईस्ट का विकास रहा ही नहीं. बीजेपी सरकार अब कांग्रेस की कई दशकों से की गलतियों को सुधार रही है. डबल इंजन सरकार में असम का विकास बिना किसी रुकावट के हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget