एक्सप्लोरर

'बीजेपी विष है और इसे...', ये क्या बोल गए मल्लिकार्जुन खरगे? पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर विवादित बयान देते हुए उसे विष बताया. इसके साथ ही खरगे ने बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा. 

Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विवादित बयान दिया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'बीजेपी विष है और इसे निकालकर फेंकने की जरूरत है. अगर आप BJP को पकड़ कर देखने की भी कोशिश करेंगे तो उसका विष आपके शरीर में घुस जाएगा.'

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'महाराष्ट्र को महाराष्ट्र के लोग चलायेंगे , दिल्ली में बैठे मोदी नहीं. संविधान बचाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई. आपको हमें राज्यों में भी मजबूत करना होगा. राज्य में हमारे विधायक नहीं होंगे तो राज्य सभा में हमारे सांसद चुन कर नहीं आएंगे. विपक्ष को दोनों सदनों में मजबूती चाहिए. आपने महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में सांसद देकर मोदी के संविधान बदलने के मंसूबे को परास्त किया.'

आरएसएस पर भी साधा निशाना

खरगे ने कहा, 'मोदी सरकार ने हाल ही में लेटरल एंट्री का विज्ञापन निकाला था लेकिन आज ये विज्ञापन वापस ले लिया. मोदी सरकार ने ये फैसला वापस लिया, क्योंकि आप मजबूत हैं. अगर मोदी सरकार बहुमत में होती, तो बिना किसी को आरक्षण दिए उन पदों पर RSS के लोगों को बैठा देती.'

नौकरी के मुद्दे पर किया वार

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था- युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, लेकिन किया कुछ भी नहीं. यहां लोग बेरोजगारी, महंगाई से तड़प रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी इसपर कोई बात नहीं करते. वे सिर्फ कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? मोदी जी, अब आप अपने काम का हिसाब दीजिए. राजीव गांधी के समय BCG, TB, OPV (पोलियो), DPT के टीकों से लाखों बच्चों की रक्षा हुई लेकिन वैक्सीन सर्टिफिकेट पर उन्होंने कभी अपनी फोटो नहीं लगाई, जैसे नरेंद्र मोदी ने अपनी फोटो लगाई थी.'

'400 पार' के नारे पर वार

वो बोले, 'देश के संसदीय इतिहास में सबसे ज्यादा 415 सीटें राजीव जी के नेतृत्व में आई थीं.  नरेंद्र मोदी कह रहे थे- इस बार 400 पार, लेकिन महाराष्ट्र के लोगों ने मोदी जी को झटका दे दिया.  नरेंद्र मोदी अब अपने बल पर नहीं खड़े. वे TDP और JDU के बल पर खड़े हैं. अगर इन्हें हटा दिया गया तो मोदी जी चल नहीं पाएंगे. 400 से ज्यादा सीटें आने के बाद भी राजीव जी ने शांति से अपना काम किया. वे 11 बड़े प्रोजेक्ट लेकर आए, जिससे सबका फायदा हुआ.' 

ये भी पढे़ें: 'सोशल मीडिया से तुरंत हटाई जाए कोलकाता रेप पीड़िता की तस्वीर और पहचान', सुप्रीम कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget