एक्सप्लोरर

Congress President Election: क्या मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? मिले ये संकेत

कांग्रेस नेता ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के एनसीपी चीफ शरद पवार और माकपा नेता सीताराम येचुरी जैसे नेताओं के साथ अच्छे संबंध है जोकि भविष्य में पार्टी के लिए अतिरिक्त लाभ होगा.

Congress President Election: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. नामांकन के आखिरी दौर को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं के नाम की चर्चा हो रही है. वहीं सूत्रों के मुताबिक अब मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का नाम भी चर्चा में आ गया. सूत्रों ने बताया कि अगर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कहती हैं तो पार्टी के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं.

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी सहयोगी ने कहा कि खड़गे ने सोनिया गांधी को बताया है कि पार्टी जो भी फैसला लेगी वह उसका पालन करेंगे. सूत्र ने कहा कि अंतत: वह वही करेंगे जो पार्टी (सोनिया गांधी) उनको करने को कहेगी.

क्या बोले कांग्रेस नेता?
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि खड़गे का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी जैसे विपक्ष के नेताओं के साथ अच्छा जुड़ाव और संबंध है जो एक अतिरिक्त लाभ होगा और वह हमेशा की तरह तेज-तर्रार भी हैं.

वहीं एक अन्य नेता ने कहा कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी उनकी हिंदी के लिये लोग उनको पसंद करते हैं. मल्लिकार्जुन खडगे के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका मानना है कि केवल नेहरू-गांधी परिवार के पास अज्ञात आकर्षण और करिश्मा है और पूरे देश में किसी और का उस तरह का प्रभाव नहीं है.

क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की वापसी की वकालत करने वाले खड़गे का मानना है कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो साल बाकी हैं और देश का दौरा करना और पार्टी को आगे ले जाना उनके लिए बहुत ही बड़ा काम है. उनके करीबी सहयोगी ने कहा कि उन्होंने पार्टी द्वारा कही गई किसी भी बात से इनकार नहीं किया. पार्टी ने उनका ध्यान रखा और अब पार्टी जो भी फैसला लेगी वह उस फैसले को मानेंगे.

किन नेताओं के नामों पर हो रही है चर्चा?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावों में अब दिग्विजय सिंह का नाम भी चर्चा में आ गया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार 28 सितंबर को दिग्विजय सिंह भी पर्चा भर सकते हैं. काबिले गौर हो कि इन सब नेताओं से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भी इस रेस में शामिल होने की चर्चा थी.

यहां तक कहा जा रहा था कि उनके नाम को लेकर गांधी परिवार में सहमति है और वह अगले अध्यक्ष हो सकते हैं. लेकिन राजस्थान के हालिया घटनाक्रम को देखकर यह कहना बेहद मुश्किल है कि पार्टी  उन पर भरोसा जताएगी. इसके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं.

'किसे बेवकूफ बना रहे हो...' अमेरिका पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के तीखे बयान के क्या हैं मायने?

Why PFI Banned: बम बनाने से लेकर आतंकी संगठनों से सांठगांठ, जानिए PFI के बैन होने के 7 बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला! ATF के लिए ₹10,000 करोड़, दिल्ली में पुराने वाहन हटेंगे, बिहार समेत कई राज्यों को सड़क परियोजनाओं की सौगात
ATF के लिए 10,000 करोड़, हटेंगे राजधानी दिल्ली से पुरानी गाड़ियां, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला!

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
RBI ने बेच दिया देश का सोना? PIB और केंद्रीय बैंक की सफाई के बीच अखिलेश यादव बोले- समझ में आ गया है कि...
RBI ने बेच दिया देश का सोना? केंद्रीय बैंक की सफाई के बीच अखिलेश यादव बोले- समझ में आ गया है कि...
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
Explained: सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
CBSE के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या हुआ?
मालवीय नगर अग्निकांड: वसीम राजा समेत कई लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ऐसे बचाई लोगों की जान
मालवीय नगर अग्निकांड: वसीम राजा समेत कई लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ऐसे बचाई लोगों की जान
Embed widget